Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
स्वास्थ

बॉडी बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियाँ, जानिए जिम जानें की सही उम्र क्या है ?

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जनवरी 2024, देहरादून। आज के युग में लाइफस्टाइल बहुत तेजी से बदल रही है। युवा पीढ़ी में खासकर फिट और अच्छी बॉडी पाने का क्रेज दिखाई दे रहा है। लड़क़े जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग और सिक्स पैक एब्स बनाने में लगे रहते हैं. वहीं लड़कियां भी जीरो फिगर और स्लिम बॉडी पाने के लिए भारी वर्कआउट करती हैं। ऐसे में बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत जल्दी जिम जाना शुरू कर देते हैं, जोकि एक गलती हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार कम उम्र में जिम शुरू करना हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है।आइए जानते हैं कैसे ?

जानें कम उम्र जिम क्यों नहीं करनी चाहिए
शरीर का विकास और मजबूती पाने के लिए व्यायाम और एक्सरसाइज बहुत जरूरी हैं. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि 15-17 साल की उम्र यानी किशोरावस्था में बहुत भारी-भरकम वर्कआउट नहीं करना चाहिए. इस उम्र में शरीर और मांसपेशियों का विकास अभी पूरा नहीं हुआ होता है. इसलिए भारी वजनों से वर्कआउट कराने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18-20 साल की उम्र के बाद ही तेज वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है।

जिम नहीं खेल-कूद पर दें ध्यान
बचपन में शरीर का विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. इस समय बच्चों को प्राकृतिक रूप से खेलना-कूदना चाहिए।घर के बाहर दोस्तों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेल खेलें.पार्क में दौड़ें, कूदें, चढ़ाई करें, ये सब शारीरिक गतिविधियां युवाओं के लिए बेहद लाभदायक होती हैं, लेकिन 14-15 साल की उम्र मे बच्चों को जिम भेजना सही नहीं है। जिम की भारी एक्सरसाइज से बच्चों की मांसपेशियों में चोट लग सकती है, जोकि विकास के लिए सही नहीं है. कम उम्र में लडक़ा हो या लडक़ी सभी के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है – योग और साइकिल चलाना। योग से शरीर की लचीलापन बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है। साइकिलिंग से मांसपेशियां मजबूत होंगी और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बढ़ेगी। तैराकी भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

किस उम्र में जिम ज्वाइंन कर सकते हैं ?
एक्सपर्ट की सलाह है कि कम से कम 18-20 साल की उम्र तक इंतजार करें, क्योंकि इस उम्र तक शरीर का विकास पूरा हो चुका होता है। इससे पहले गंभीर वर्कआउट करने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। 18 की उम्र के बाद जिम ज्वाइन करके फिटनेस लेवल बढ़ाया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!