Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्ड

शादी रचाने गया दूल्हा बिन दुल्हन लौटा, करना होगा एक साल इंतजार

डीडीहाट, पिथौरागढ़ : नाबालिग से शादी रचाने गए दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। लड़की के मां, बाप ने थाने पहुंच कर शपथ पत्र भर कर दिया।

मंगलवार को अस्कोट क्षेत्र के एक गांव से बरात डीडीहाट नगर के आसपास के गांव में गई थी। अस्कोट से गाजे, बाजे और छलिया नृत्य के साथ बरात डीडीहाट को रवाना हुई । मात्र 11 किमी की दूरी होने से बरात आधे घंटे में डीडीहाट पहुंच गई। एक दिवसीय शादी कार्यक्रम होने से दिन में विवाह कार्यक्रम के बाद बरात सायं को लौटनी थी। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी तत्काल डीडीहाट और अस्कोट थाने को दी। जिस पर डीडीहाट पुलिस सक्रिय हो गई।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार, एसआइ अशोक धनकड़, मोहन सिंह रावत और महिला पुलिस दुल्हन के घर पहुंच गए, जहां पर बारात के स्वागत की तैयारियां हो रही थी वहां दरवाजे पर पुलिस के पहुंचने से दुल्हन के घर सहित पूरे गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने दुल्हन की उम्र के बारे में जानकारी मांगी। दुल्हन के माता और पिता को थाने में बुलाया।

दुल्हन से पूछने पर उसने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई। थाने में पहुंचे माता और पिता ने विवाह के लिए उम्र की बाध्यता के कानून की जानकारी नहीं होने की बात बताई। जिसे देखते हुए पुलिस ने उनसे 18 वर्ष पूरे नहीं होने तक पुत्री की शादी नहीं कराने की शपथ भरी। यह सब देखते हुए शादी में भाग लेने आए नाते, रिश्तेदार भी खिसक लिए है।

वहीं बरातियों को भी इसकी भनक लग गई। बताया जा रहा है कि इसे लेकर अभी शादी कर दुल्हन को मायके में ही रहने देने को लेकर समझौते की भी बात की गई, परंतु पुलिस के सक्रिय रहने से यह भी संभव नहीं हो सका। अंत में दुल्हन के बालिग होने के बाद ही दोनों पक्षों द्वारा शादी करने पर सहमति बनी और बरात वापस लौट गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!