Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुंचे सेशेेल्स के राष्ट्रपति, योग समेत कर्इ मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून: सेशेल्स के राष्ट्रपति डेनी फौरे उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।  देहरादून पहुंचने पर उनके सम्मान में राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन किया। इस दौरान राज्यपाल केके पाल ने कहा कि उत्तराखंड और सेशेल्स दोनों ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है और सेशेल्स के राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से यहां के पर्यटन को लाभ मिलेगा।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डेनी फौरे और राज्यपाल केके पॉल के बीच योग, पर्यटन, आर्थिकी, कृषि और औद्यानिकी समेत कर्इ मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहले से ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के साथ ही नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी विकसित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड योग और आयुर्वेद की भूमि भी है।

उन्होंने उत्तराखंड द्वारा ऐरोमेटिक प्लांट्स के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी सेशेल्स के राष्ट्रपति को दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार, किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। पारंपरिक खेती में सुधार के साथ-साथ खेती और मार्केटिंग के नए वैज्ञानिक तरीकों पर भी काम किया जा रहा है।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति फौरे को राजभवन में ऐरोमेटिक प्लांट्स की लघु वाटिका भी दिखाई। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में श्री केदारनाथ मंदिर की अनुकृति भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रपति फॉरे ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

गौरतलब है कि सेशेल्स के राष्ट्रपति का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचते ही स्वागत किया गया। जहां से उनका काफिला पुलिस सुरक्षा में राजभवन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राजधानी में रूट को डायवर्ट किया गया। वहीं, राजभवन में चर्चा के बाद राष्ट्रपति डेनी का काफिला मसूरी के लिए रवाना हुआ। जहां वो जेडब्ल्यू मेरिएट होटल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने सड़क मार्ग को ज़ीरो जोन घोषित कर दिया। जिससे वहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गर्इ। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!