Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मैक्स अस्पताल देहरादून के डॉक्टरों ने बिना चीरा 63 वर्षीय महिला रोगी लगाए छाती से निकाला 7 cm का बड़ा ट्यूमर

  • साधारण ब्रोंकोस्कोपी की मदद से 7 cm के बड़े आकार के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर महिला की जान बचायी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में डॉक्टरों ने एक जीवन रक्षक प्रक्रिया कर 63 वर्षीय महिला रोगी की जान बचायी। इस प्रक्रिया के तहत साधारण ब्रोंकोस्कोपी का उपयोग करके 7 सीएम के एक बड़े आकार के ट्यूमर को रोगी की छाती से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। जब यह रोगी अस्पताल आयी थी तो उसे साँस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, उनकी छाती में धीरे-धीरे बढ़ने वाला एक ट्यूमर था, जिसने उनकी दाई नली पूरी तरह और मुख्य श्वासनली (ट्रैकिया) को प्रभावित करना शुरू कर दिया था । इससे पहले, शहर के दूसरे अस्पताल में ट्यूमर को हटाने के दो असफल प्रयास किये गये जिसमें रोगी दो बार वेंटीलेटर पर चला गया। मैक्स अस्पताल देहरादून में इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट- सीनियर कंसल्टेंट, डॉ० वैभव चाचरा ने उनका सफलतापूर्वक इलाज किया। इसके लिए एनेस्थीसिया विभाग से डॉ मंदार केटकर और डॉ० गौरव अग्रवाल के साथ डॉक्टरों की एक समर्पित टीम के सक्षम मार्गदर्शन, असाधारण कौशल और विशेषज्ञता से यह मुमकिन हो पाया ।

ब्रोंकोस्कोपी कई प्रकार से की जा सकती है लेकिन हमारे देश में ऐसे इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट / ब्रोंकोस्कोपिस्ट की संख्या बहुत कम है, जो इस प्रक्रिया को सटीकता के साथ करते हैं। पल्मोनोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ० वैभव चाचरा 2018 से मैक्स अस्पताल, देहरादून में कार्यरत हैं और उत्तराखंड राज्य में 2012 से इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी शुरू करने वाले पहले डॉक्टर है। डॉ० वैभव को पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। मैक्स हॉस्पिटल में थोरैकोस्कोपी, ट्रेकिअल स्टेंटिंग, ट्यूमर डीबल्किंग से लेकर फॉरेन बॉडी को निकालने और एंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड (इबीयुएस) तक सभी तरह की इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं की सुविधायें उपलब्ध कर रहा है। दरअसल, मैक्स हॉस्पिटल को उत्तराखंड में सबसे पहले इबीयुएस को लाने का गौरव हासिल है।

इस मामले के बारे में विस्तार से बताते हुए, डॉ० वैभव चाचरा ने कहा, “यह मरीज ब्रोन्कियल अस्थमा से पीड़ित थी और उसे इनहेलर दिए गए थे, लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिल रही थी। सीटी स्कैन में पता चला कि उसका दाहिना मुख्य ब्रोन्कस लगभग पूरी तरह से बाधित हो गया था और पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) स्कैन में पीईटी पॉजिटिव नोड्स के साथ ट्यूमर दिखा। उसे साँस लेने में लगातार तकलीफ हो रही थी और ट्यूमर हटाने (डीबल्किंग ) या सर्जरी से निकालने के लिए दूसरे टर्शियरी केयर सेंटर में ले जाया गया। पहले प्रयास में रोगी के ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के कारण, उसे बाईपैप (एनआईवी) सपोर्ट पर रखा गया । उसके बाद, उसी केंद्र में डीबल्किंग का रिजिड ब्रोंकोस्कोपी के द्वारा फिर प्रयास किया गया । लेकिन ऑक्सीजन का स्तर फिर से गिर जाने के कारण यह प्रक्रिया असफल हो गयी और इसके कारण उसे लंबे समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा।”

इस मामले के बारे में बताते हुए, डॉ० चाचरा ने कहा, “हमने तुरंत ट्यूमर को निकालने का फैसला किया। शुरू में, हमने प्रक्रिया से ठीक पहले बेहोश करने की क्रिया के समय उसके एसपीओ-2 के स्तर में गिरावट दर्ज की, लेकिन हमारी अत्यधिक कुशल एनेस्थीसिया टीम ने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला। इस टीम में डॉ० मंदार केतकर और डॉ गौरव अग्रवाल शामिल थे। ट्यूमर को शुरू में (एपीसी) आर्गन प्लाज़्मा कोगुलेशन की मदद से जला दिया गया और फिर इसे पूरी तरह से साधारण ब्रोंकोस्कोपी का उपयोग करके 7 cm बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। इससे पूरा दाहिना फेफड़ा को साफ करने और खोलने में मदद मिली जो पहले ट्यूमर के कारण बाधित हो गया था। उसी सीटिंग में, हमने एंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड (इबीयुएस) की मदद से पीईटी पॉजिटिव लिम्फ नोड्स का भी सैम्पल लिया, फिर हमने अगले दिन चेक ब्रोंकोस्कोपी की जिसमें ट्यूमर का कोई कण नहीं मिला।”

रोगी अच्छी तरह से ठीक हो गयी और प्रक्रिया के 48 घंटों के भीतर ही अस्पताल से डिस्चार्ज के लिए फिट थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!