Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ

बिस्तर पर लेटे-लेटे ही करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगें कई फायदे

एक्सरसाइज स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है क्योंकि ये शरीर को सक्रिय रखने, भरपूर ऊर्जा देने के साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती हैं।हालांकि, अगर आप इसके लिए अलग से समय नहीं निकाल पाते हैं तो ऐसी कई एक्सरसाइज हैं, जिनका अभ्यास आप सुबह के समय बिस्तर पर लेटे हुए ही कर सकते हैं।आइए जानते हैं कि बिस्तर पर लेटे-लेट की जाने वाले एक्सरसाइज कौन-कौन सी हैं।

सीजर लेग्स
इसके लिए सबसे पहले बिस्तर पर पीठ के बल लेटें और हाथों को अपने कूल्हों के नीचे रखें। इस दौरान हथेलियां नीचे की ओर होनी चाहिए।इसके बाद पैरों को ऊपर उठाएं और उन्हें जितना हो सके सीधा रखें, फिर एक पैर को वापस बिस्तर पर रखें और दूसरे को हवा में।इसी तरह अपने पैरों की स्थिति बदलें और कुछ सेकेंड तक इसे दोहराएं।यहां जानिए वजन घटाने में सहायक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज।

स्पाइन ट्विस्ट
सबसे पहले बिस्तर पर पीठ के बल एकदम सीधे लेट जाएं।अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और ऊपर उठाते हुए इसके तलवे को बाएं घुटने पर टिकाएं, फिर पीठ को बायीं ओर मोड़ें और दाएं हाथ को दाएं पैर के घुटने पर रखें।इसके बाद बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैलाकर सिर को बाईं ओर घुमाएं।कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य हो जाएं।

रिवर्स क्रंच
इसके लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेटकर अपने हाथों को बगल में या अपने कूल्हों के नीचे रखें।इसके बाद अपने पैरों को थोड़ा मोड़े और फिर इन्हें ऊपर उठाएं। अब पैरों को नीचे करें और उन्हें जमीन पर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।इस एक्सरसाइज के 3 सेट पूरे करने के बाद लगभग 30 सेकेंड का आराम जरूर करना चाहिए, फिर कोई अन्य एक्सरसाइज करें।

जैक स्प्लिट्स
सबसे पहले पीठ के बल लेटकर पैरों और हाथों को फैलाएं।अब पैरों को एकसाथ चिपकाएं और इनके अंगूठों को इंटरलॉक करें, फिर अपनी कोर स्ट्रेंथ का इस्तेमाल करते हुए हाथों और पैरों को एक-दूसरे की तरफ उठाएं।ऐसा करते हुए सांस लें और सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं।यहां जानिए एक्सरसाइज से जुड़ी गलत धारणाएं और उनकी सच्चाई।

शोल्डर टैप्स
इसके लिए पहले प्लैंक एक्सरसाइज की मुद्रा में आ जाएं और दाएं हाथ को सीधा फैलाकर एक सेकेंड के लिए रुकें।इसके बाद दाएं हाथ से बाएं कंधे को थपथपाएं और फिर दाएं हाथ को बिस्तर पर टिका दें।अब अपने बाएं हाथ को सीधा बाहर की ओर बढ़ाकर एक सेकंड के लिए रुकें और फिर इससे अपने दाएं कंधे को थपथपाएं।इस प्रक्रिया को कुछ देर ऐसे ही दोहराएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!