Breaking News :
>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
आर्थिक गतिविधियाँ

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में न करें ये गलतियां,हो सकता है बहुत नुकसान

क्रेडिट कार्ड को देने और लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बैंक इसमें सबसे आगे हैं। बैंकों से कई दफा क्रेडिट कार्ड लेने के लिए फोन आते हैं। वे ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक क्रेडिट कार्ड का ऑफर करते हैं। लेकिन, आपको जानना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड का लोन बहुत महंगा होता हैं। जागरुकता के अभाव में लोग क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंसते चले जाते हैं। आज हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिन पर गौर करके आप क्रेडिट कार्ड के कर्ज से राहत पा सकते हैं।

बहुत जरूरी हो तब ही लें क्रेडिट कार्ड

बहुत जरूरी हो तब ही क्रेडिट कार्ड लें। सिर्फ फैशन के लिए कभी क्रेडिट कार्ड ना लें। क्रेडिट कार्ड पर मंथली ब्याज दर 2 से 3 फीसद के करीब होती है। यह आपको जरूर कम दिखती होगी, लेकिन अगर आप वार्षिक ब्याज निकालेंगे तो यह बहुत अधिक होता है।

लोन चुकाने में परेशानी हो तो वापस कर दें कार्ड

आप क्रेडिट कार्ड के लोन के जाल में फंसते चले जाते हैं। आपको इसका अंदाजा भी नहीं होता। अगर आपको क्रेडिट कार्ड का लोन चुकाने में परेशानी महसूस हो, तो सबसे पहले अपने कार्ड का उपयोग करना कुछ समय के लिए बंद कर दें और लोन पेमेंट के बाद उसे वापस कर दें। लोन चुकाने के लिए योजना बनाएं। आपके पास और भी लोन हों, तो सबसे पहले क्रेडिट कार्ड वाले लोन को चुकाने की कोशिश करें।

इमरजेंसी हो तब ही निकालें नकदी

क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने से बचना चाहिए। यह क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल का सबसे बुरा तरीका है। क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने पर कोई इंटरेस्ट फ्री अवधि नहीं मिलता है।

क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान जरूर करें

समय पर अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं करना आपके लिए नुकसानदेह होता है। कभी भी पेमेंट रिमाइंडर को अनदेखा नहीं करें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर घटेगा और आपको आगे किसी भी तरह का लोन लेने में कठिनाई हो सकती है। पेमेंट मिस करने पर आप भविष्य में डिफॉल्टर भी बन सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!