Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
मनोरंजन

अक्षय कुमार की फ़िल्मों ने 4 सालों में की इतने करोड़ से अधिक कमाई

अक्षय कुमार की फ़िल्म गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। साल 2019 में अक्षय की यह चौथी फ़िल्म है। इससे पहले आयीं तीनों फ़िल्में केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही हैं। अब अगर गुड न्यूज़ भी हिट हो जाती है तो अक्षय कुमार ससुर राजेश खन्ना के एक अनब्रेकेबल रिकॉर्ड के क़रीब पहुंच जाएंगे।

यह रिकॉर्ड है- बैक टू बैक 15 हिट फ़िल्में देने का। हिंदी सिनेमा का यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे आज तक कोई कलाकार नहीं तोड़ सका है। यहां तक कि सदी के महायनायक अमिताभ बच्चन भी नहीं। पर अब ऐसा लगता है कि राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार जल्द उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, जिससे अक्षय सिर्फ़ चार फ़िल्म दूर हैं। अक्षय कुमार अब तक लगातार 11 हिट दे चुके हैं। गुड न्यूज़ बारहवीं होगी। 2020 में उनकी चार फ़िल्में- सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज और बच्चन पांडेय रिलीज़ होगी।

  1. 2016 की फ़िल्म ‘एयरलिफ़्ट’ से अक्षय का हिट फ़िल्में देने का सिलसिला शुरू हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 129 करोड़ का कलेक्शन करके सुपर हिट का दर्ज़ा पाया। 127.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके ‘रुस्तम’ सुपर हिट रही। ‘हाउसफुल 3’ ने क़रीब 108 करोड़ का कलेक्शन किया और सफल रही।
  2. 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ (117 करोड़) और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ (133.60 करोड़) हिट रहीं।
  3. 2018 में ‘पैडमैन’ (79 करोड़), ‘गोल्ड’ (108 करोड़) और ‘2.0’ (188 करोड़) को हिट घोषित किया गया।
  4. 2019 में अक्षय की ‘केसरी’ (153 करोड़), ‘मिशन मंगल’ (200.16 करोड़) और ‘हाउसफुल 4′ (206 करोड़) हिट रहीं।

इस बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड के हिसाब से अक्षय कुमार की 11 फ़िल्में पिछले 3 सालों में लगभग 1550 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन कर चुकी हैं। गुड न्यूज़ से भी काफ़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी का नया रिकॉर्ड कायम करेगी। राज मेहता निर्देशित फ़िल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक से संतानोत्पत्ति के विषय पर आधारित है। फ़िल्म में करीना कपूर फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!