Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

ट्रेविस हेड ने शानदार शतक ठोका,बनाया विशाल स्कोर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन ट्रेविस हेड ने शतक ठोका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में ट्रेविस हेड के बल्ले से शतक निकला है। इसी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने सभी विकेट खोकर 467 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान विलयमसन का ये फैसला काफी हद तक सही साबित हो रहा था, लेकिन मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, कप्तान टिम पेन और शतकवीर ट्रेविस हेड ने बाजी पलट दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 155.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 467 रन बनाए। ऐसे में कहा जा सकता है कि मेजबान कंगारू टीम इस मुकाबले में भी फ्रंट फुट पर है।

हेड ने ठोका टेस्ट करियर का दूसरा शतक

बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक ठोका है। इससे पहले इसी साल फरवरी में ट्रेविस हेड ने श्रीलंका के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी। वहीं, इस मुकाबले में उन्होंने 234 गेंद खेलकर 12 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। ट्रेविस हेड टेस्ट मैचों में 7 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। हेड का टेस्ट औसत 43 के पार है। पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान के डेब्यू करने वाले ट्रेविस हेड अपने पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

गौरतलब है कि इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 296 रनों के अंतर से जीता था। वहीं, दूसरा मैच मेलबर्न के एमसीजी में खेला जा रहा है जो बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच है। इसके अलावा सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। सीरीज के फाइनल टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है। पीटर सिडल की जगह मिचेल स्वेप्सन को टीम में शामिल किया गया है

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *