Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

CAA विरोध प्रदर्शन: गाजियाबाद में इंटरनेट सेवा बंद

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन होने की बात सामने आई है। ऐसे में  जुमे की नमाज होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बृहस्पतिवार रात से ही इंटरनेट बंद है।

  • नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन शुक्रवार को 13वें दिन पहुंच गया है। यहां पर अब भी जमा है और सुबह से शाम तक प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • सुरक्षा के मद्देनजर यहां पर हमेशा पुलिस के जवान तैनात रहते हैं तो कई जगह रूट डायवर्जन किया हुआ है।
  • दिल्ली से सजे गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने संभावित बवाल को देखते हुए इंटरनटे के साथ शुक्रवार और शनिवार को 12वीं तक के स्कूलों को भी बंद करने का निर्णय लिया है।
  • बताया जा रहा है कि साल के आखिरी जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए, जहां मुस्लिम बाहुल इलाकों व मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
  • वहीं जरूरत पड़ने पर इंटरनेट को भी तत्काल बंद करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। जामिया, बाटला हाउस, शाहीनबाग, जामा मस्जिद, दरियागंज, सीलमपुर व जाफराबाद आदि इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर है।

पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ब्रांच के साथ मिलकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क होकर सभी इलाकों पर नजर रख रही है ताकि कहीं भी कोई बवाल न हो सके। पुलिस को सूचना मिली है कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं। जामिया से छात्रों के उत्तर प्रदेश भवन आने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर कोई रोक नहीं है। अगर कोई अनुमित बगैर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा या कानून हाथ में लेगा तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। सभी थाना पुलिस को नमाज के दौरान चौकस रहने को कहा गया है। पिछले शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद लोगों ने दरियागंज समेत कई इलाकों में जमकर उपद्रव किया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी जगह रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!