Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

अब बदरीनाथ में टोकन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

गोपेश्वर: अब बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को टोकन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बदरी-केदार मंदिर समिति ने सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है। इससे टोकन जल्दी मिल सकेगा। इसके लिए टोकन काउंटर की संख्या भी चार से बढ़ाकर पांच कर दी गई है। टोकन में श्रद्धालु का नाम और पते के साथ ही दर्शन करने का समय भी अंकित होगा। इससे श्रद्धालु मंदिर में कतार में खड़े रहने की बजाए अपने वक्त का बेहतर उपयोग कर पाएंगे।

वर्ष 2012 में बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया था। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर काउंटरों की स्थापना की गई, लेकिन अभी टोकन के लिए भी श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ता है। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि सॉफ्टवेयर पुराना होने के कारण कई बार सिस्टम हैंग हो जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि नए सिस्टम से बेहद कम समय में अधिक श्रद्धालुओं के लिए टोकन जारी किया जा सकेगा। इसके अलावा टोकन काउंटर की संख्या में भी वृद्धि की गई है।

टोकन काउंटर पर ही कटेगी पूजा की पर्ची 

अब तक धाम में अभिषेक व महाभिषेक पूजा की पर्चियां मंदिर परिक्रमा परिसर में मंदिर समिति के अधिकारियों काट रहे थे। पूजा की पर्ची काटने के लिए भी श्रद्धालुओं को लंबी लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता था। मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि इस बार मंदिर समिति ने टोकन काउंटरों पर ही पूजा की पर्चियां देने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं को दो बार लाइन में लगने से निजात मिल जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!