Breaking News :
>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
उत्तराखण्ड

डीएम ने विस उपचुनाव में लगे नोडल, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली

अल्मोड़ा, आजखबर। विधानसभा उप निर्वाचन सल्ट को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज एनआईसी सभागार में उप चुनाव में लगे नोडल, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाय। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल में आवश्यक व्यवस्थायें व बैरिकेटिंग का कार्य जल्द पूर्ण करें। प्रभारी अधिकारी ईवीएम को मतदान में उपयोग में लायी जाने वाली ईवीएम व वीवीपैट का रेण्डमाईजेशन की तिथियाॅ तय करने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी वाहन व्यवस्था को पोलिंग पार्टियों हेतु वाहन अधिग्रहण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पोलिंग पार्टियों हेतु लेखन सामग्री व अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता को आदर्श आचार संहिता के मामलों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये साथ ही प्रभारी अधिकारी मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मानिटरिंग को राजनैतिक विज्ञापनों व पैड न्यूज पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया। इस बैठक में उन्होंने प्रभारी अधिकारी कार्मिंक को निर्वाचन में लगे कार्मिकों के डाटा की अद्यतन फिडिंग, डाटा मैनेजमेंट व कम्युनिकेशन प्लान को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।  प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम को 24ग् 7 के आधार पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना व शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित नोडल अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता के साथ करने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा शान्ति एवं कानून से सम्बन्धित विषयों पर जानकारी व निर्वाचन के लिए उपलब्ध फोर्स की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन नवनीत पाण्डे, प्रभारी अधिकारी ईवीएम के0सी0 आर्या, प्रभारी अधिकारी वाहन व्यवस्था गुरूदेव सिंह, नोडल अधिकारी कार्मिक एच0बी0 चन्द, प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम राकेश जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!