Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

32वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : उत्तराखंड के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन, लंबी कूद में भगवती बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। 32वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन उत्तराखंड ने एक स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। अंडर-18 आयु वर्ग की लंबी कूद में चंपावत की भगवती बिष्ट ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बालक अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में काशीपुर के दीपांशु कुमार ने कांस्य पदक, लंबी कूद में हरिद्वार के दिग्विजय सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

बालक अंडर-16 की 300 मीटर दौड़ में काशीपुर के साहिल मलिक ने रजत पदक और लंबी कूद में देहरादून के मुकेश भट्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका अंडर-20 की 200 मीटर में नैनीताल की संध्या ने कांस्य पदक, अंडर-16 की 2000 मीटर दौड़ में मोनिका ने कांस्य और अंडर-14 की लंबी कूद में शगुन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

5वें नवनीश खंडूड़ी, मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में धमाका क्लब ने ईगल क्रिकेट एकेडमी को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। विशाल कश्यप को श्रेष्ठ बल्लेबाज व दीपचंद को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। आर्यन क्षेत्री क्रिकेट एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईगल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए धमाका क्लब को आमंत्रित किया। धमाका क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए। टीम के लिए विशाल ने 53, बाबूराम ने 41 रन बनाए। ईगल क्रिकेट एकेडमी के लिए सौरव भंडारी ने चार, अंशुल व नीरज ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.1 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। टीम के लिए दिवाकर ने 25, अंकित ने 18, नीरज ने 16 रन बनाए। धमाका क्लब के लिए विनय असवाल ने तीन, बाबूराम, रोहित व विशाल ने दो-दो विकेट झटके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!