Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अहम बैठक; सख्ती का हो सकता है ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, दिल्ली। राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सोमवार को अहम बैठक होगी। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों, उपाय और नियमों और गाइडलाइन को चर्चा होगी। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

विदित रहे कि दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार को कोरोना के 800 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसने शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 823 नए मामले आए, जो इस साल एक दिन में मिले अब तक सबसे अधिक मामले हैं। इससे दो दिन पहले पहले शनिवार को 813 मामले आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 613 मरीज ठीक भी हुए हैं और एक मरीज की मौत हो गई है।

राजधानी दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 38 लाख 22 हजार 477 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 79,714 सैंपल की जांच हुई। इसमें से 1.03 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। एक दिन पहले संक्रमण दर 1.07 फीसद थी। डाक्टर कहते रहे हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तय मानक के अनुसार संक्रमण दर पांच फीसद से अधिक होने पर कोरोना बेकाबू माना जाता है। इसलिए लोगों को मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!