Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

“बिहार दिवस” समारोह : राष्‍ट्रपति व PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, CM नीतीश ने कोरोना से किया सावधान

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार। 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग करके बिहार की स्‍थापना  की गई थी। 22 मार्च 2021, सोमवार को बिहार राज्य के 109 वर्ष पूरे होने पर “बिहार दिवस समारोह” का वर्चुअल आयोजन ज्ञान भवन में किया गया। राज्य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मशहूर कवि सत्यनारायण द्वारा लिखित राज्य गीत से समारोह की शुरुआत हुई। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि नई पीढ़ी को बिहार के गौरव से अवगत कराना जरूरी है। साथ ही उन्‍होंने बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सावधान किया। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके पहले राज्‍यपाल फागू चौहान, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित अनेक नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने भी जनता को बिहार दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पटना आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा ज्ञान भवन में पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों और जीविका दीदियों को चिट्ठी लिखी है। बिहार के स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेते हुए बिहार के वर्तमान को सुनहरा बनाने को प्रेरित करती उनकी चिट्ठियां सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा जिलों के माध्यम से बच्चों और जीविका दीदियों के बीच पहुंचाई गई हैं।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिहार के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान व मोक्ष की धरती रही है। कभी बिहार से पूरे देश का शासन चलता था। मुख्‍यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार में हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की। उन्‍होंने ‘जल-जीवन-हरियाली’ कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकरी दी। वर्ष 2021 के बिहार दिवस की थीम ‘जल-जीवन-हरियाली’ बनाने के लिए शिक्षा विभाग की सराहना की।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पेयजल, वाटर हारवेस्टिंग, ऊर्जा, स्‍वास्‍थ्‍य व शिक्षा आदि के क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्‍होंने बताया कि यहाँ लोक सेवाओं को दुरुस्‍त किया जा रहा है। लोक शिकायत निवारण कानून बनाया गया है।

मुख्‍यमंत्री ने बिहार की बिहार की बढ़ती आबादी को लेकर चिंता भी व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि प्रजनन दर को कम करना जरूरी है। इसके लिए लड़कियों की शिक्षा जरूरी है। इसके लिए काम किए गए हैं। अब मैट्रिक की परीक्षा में लड़कों व लड़कियों की संख्‍या बराबर हो गई है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। सरकार ने इसपर बहुत नियंत्रण किया है, लेकिन लोग भी सजग व सचेत रहें।

[box type=”shadow” ]बिहार दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। यह भूमि प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह तक की साक्षी रही है। उन्‍होंने यह भी लिखा है कि इस भूमि पर उन्‍हें राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्‍य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में उन्‍होंने अपने गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाले इस प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ने के लिए शुभकामना की है।

[/box]

 

राज्यपाल फागू चौहान व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार दिवस जनता को बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने बिहार को शांति, सद्भावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि बताया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें मिल-जुलकर बिहार के गौरव को बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति व समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखेंगे। हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे एवं बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यह धरती ऋषि-मुनियों, संत- सूफियों की रही है। स्वतंत्रता संग्राम हो या ज्ञान-विज्ञान अथवा शिक्षा, प्रत्येक क्षेत्र में बिहार अगुआ रहा है। इसने देश-दुनिया को प्रभावित किया है। हमें मिलकर इसके गौरव को बढ़ाना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!