Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
देश

पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने दिया राष्ट्रीय गीत “मेरे भारत” का शुभ मुहूर्त शॉट

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज स्वामी विवेकानंद के विचारों से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत “मेरे भारत” का शुभ मुहूर्त शॉट दिया।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज अपने कैंप कार्यालय 17-सुभाष रोड पर आर.जे.एस. प्रोडक्शन पी.सी. पिक्चर और एम. इंफिनिटी इंडिया के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं दर्शन पर आधारित राष्ट्रीय गीत “मेरे भारत” की शूटिंग का शुभ मुहूर्त शॉट दिया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से ओतप्रोत “मेरे भारत” एक राष्ट्रीय और देशभक्ति से परिपूर्ण गीत है, जिसमें भारत की विविधता का चित्रण किया गया है। स्वामी विवेकानंद जी के चिंतन और उनके दर्शन पर इस गीत में कई दृश्यों का भी फिल्मांकन किया जाना है। उन्होंने कहा कि “मेरे भारत” वर्तमान समय में बहुत ही प्रसांगिक और युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाला गीत है।

[box type=”shadow” ]कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज महाराज ने गीत के निर्माता-निदेशक सहित प्रोडेक्शन में लगी पूरी टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि निश्चित रूप से “मेरे भारत” गीत बुलंदियों को छूने के साथ-साथ हर व्यक्ति के जबान पर रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाआओं को इसके माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को जानने की प्रेरणा भी मिलेगी।

 [/box]

आर. जे. एस. प्रोडक्शन पी. सी. पिक्चर और एम. इनफिन्टी इण्डिया के बैनर तले तैयार होने वाले इस गीत के फिल्मांकन को डॉ० राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं पंकज चौहान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस गीत में स्वामी विवेकानंद का किरदार मानस श्रीवास्तव अदा कर रहे हैं। गीतकार स्वरूप खान, संदेश शांडिल्य एवं वसुंधरा हैं। संगीतकार संदेश शांडिल्य और गीत के लेखक अमित जोशी हैं।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!