Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

जिलाधिकारी सविन बंसल की एक और प्रशंसनीय पहल : महिला स्वयं सहायता समूहों को जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे हैं ‘हिलांस वुडन आउटलैट’

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने में स्वयं सहायता समूहों का विशेष योगदान है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का भी उददेश्य है कि ग्रामीण महिलाओं को विकास की धारा मे जोड़ेते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि वे अपने परिवार के भरण-पोषण में मदद कर सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की प्राथमिकता मे भी स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिया जाए।

[box type=”shadow” ]

गौरतलब है कि प्रकृति में जहाँ उत्तराखण्ड को प्राकृतिक खुबसूरती की नेमत दी है वही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हस्तशिल्प, कुटीर उद्योगों के अलावा लजीज पहाड़ी व्यंजनों, हस्तकला, समृद्ध संस्कृति एवं परम्परागत पहनावा, यहाँ के तीज त्यौहार भी पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। देश विदेश के सैलानी उत्तराखण्ड की संस्कृति तथा यहाँ के लजीज व्यंजनों को काफी पसन्द करते हैं। जनपद नैनीताल में अब पर्यटक मौसम वर्ष भर रहता है जिसके कारण बड़ी संख्या मे देशी विदेशी सैलानियों का आगमन जनपद नैनीताल में होता है। आने वाले पर्यटकों को उनके भ्रमण स्थलों पर पहाड़ी उत्पाद व व्यंजन उपलब्ध हों इसके लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने एक नई पहल की है, जिसके अन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़े पैमाने पर आधुनिक लुक वाले वुडन आउटलैट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस प्रकार नैनीताल प्रदेश का पहला जिला होगा जहाँ महिला स्वयं सहायता समूहों को जिला प्रशासन द्वारा हिलांस वुडन आउटलैट बनाकर दिये जा रहे हैं। जिनमें महिलायें अपने उत्पादों की ब्रिकी के साथ ही सैलानियों को लजीज व्यंजन भी परोस सकेंगी। राज्य में पहली बार है कि इतने बड़े पैमाने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने के लिए प्रशंसनीय कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की इस सकारात्मक कार्यवाही से ग्रामीण महिलाओं में प्रसन्नता है तथा वे जिलाधिकारी की इस पहल का मुक्त कंठ से तारीफ भी कर रही हैं।[/box]

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मे जनपद में दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 12 पर्यटक स्थलों पर हिलांस वुडन आउटलैट तैयार कर लिये गये हैं। इन हिलांस वुडन आउटलैट को बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा 35 लाख की धनराशि जिला योजना तथा अनटाइड फंड से उपलब्ध कराई गयी है। जनपद में 12 हिलांस वुडन आउटलैट बनकर तैयार हो चुके हैं। जिलाधिकारी द्वारा चयनित स्थल सातताल, स्नोव्यू(Snow View), मुक्तेश्वर,नौकुचियाताल, टी गार्डन श्यामखेत, सरस मार्केट हल्द्वानी, तहसील परिसर कालाढूंगी, केव गार्डन, हनुमानगढ़ी तथा सडिया ताल में यह हिलांस वुडन आउटलेट बनकर तैयार हो गये हैं। इन वुडन आउटलैट का निर्माण कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा किया गया है। प्रत्येक आउटलेट के निर्माण 3.46 लाख रूपये की धनराशि व्यय हुई है। गौरतलब है कि इन हिलांस वुडन आउटलैट में स्वयं सहायता समूह की महिलायें अपने विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे अचार, मुरब्बा, दालें, मसाले, बडियाँ, हर्बल उत्पाद, रिंगाल/रामबांस से हस्त निर्मित टोकरियाँ एवं बैग, ऐपण व अन्य सामानों की ब्रिकी करेंगी।
जिलाधिकारी की इस पहल से जहाँ महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वही जनपद के स्थानीय उत्पादों को पहचान एवं बाजार मिलेगा। इस प्रकार पर्यटकों के जरिये जनपद के ग्रामीण उत्पाद राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचेंगे। ग्रामीण एवं महिला विकास में जिलाधिकारी की यह पहल निश्चय ही प्रशंसनीय है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!