Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

इस बार दीपावली के मौके पर लोगों के घरों को रोशन करेंगी, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही रंगीन बल्बों की झालरें

“जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना,
अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए”

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020, कोटाबाग/कालाढूंगी (सूचना)। विकास खण्ड कोटाबाग की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही रंगीन बल्बों की झालरें (एलईडी) इस बार दीपावली के मौके पर लोगों के घरों को रोशन करेंगी। सस्ती एवं टिकाऊ झालरों का उत्पादन महिला कलस्टर लेबल फैडरेशन के तहत कार्यरत 14 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। जिसके जरिये 40 महिलाओं को रोजगार मिला है। झालरों का निर्माण एलईडी ग्रोथ सेन्टर के जरिये हो रहा है।

[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि इस ग्रोथ सेन्टर का शुभारम्भ विगत जुलाई माह में हुआ था। चार माह के अन्तराल में महिलाओं द्वारा झालर बनाकर एवं उनकी ब्रिकी से लगभग दो लाख की आय अर्जित की है। उन्होेंने कहा कि विद्युत बल्बों की झालर बनाना एक तकनीकी कार्य है। खुशी की बात है कि इस तकनीकी को महिलाओं ने सीखा और तकनीकी को आत्मसाद करते हुए कुशलता पूर्वक झालर निर्माण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में यह पहली दीपावली होगी जहाँ इन महिलाओं द्वारा बनाई रंगीन विद्युत झालरें जगमग होंगी। इसकी ब्रिकी के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाये जा रहे हैं ताकि झालरें आम आदमी तक पहुँचे तथा महिलाओं को उचित बाजार की ब्रिकी के लिए मिल सके। एलईडी बल्ब निर्माण ग्रोेथ सेन्टर का मुख्य उददेश्य महिलाओं को अपनी घरेलु दिनचर्या के कार्यों के साथ ही परिवार की आर्थिकी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन एक महत्वाकांक्षी मिशन है जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को संगठित कर उन्हें रोजगार के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण स्तर पर गरीब परिवारों की महिलाओं को जोड़कर स्वयं सहायता समूह के जरिये कार्य किया जाए। इन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा इसी योजना के अन्तर्गत झालर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा अपनी कुशलता से रंगबिरंगे बल्ब, झूमर, लड़ियाँ तथा कछुआ आदि का निर्माण भी किया जा रहा है। एलईडी ग्रोथ सेन्टर को मशीनों, उपकरणों व अन्य सामग्री के लिए 28 लाख की धनराशि निर्गत की गई है। समूहों द्वारा कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर समूह की महिलाओं द्वारा 3 वाट, 7 वाट तथा 9 वाट के एलईडी बल्ब भी तैयार किये जा रहे हैं। समूह की महिलाओं को तीन से चार हजार रूपये तक की आय हो रही है।[/box]
[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की यह सार्थक पहल गोपाल दास नीरज की “जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए” पंक्तियों को सार्थक करती है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!