Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना वायरस : जिलाधिकारी सविन बंसल ने चिकित्सा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की आहूत

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, शनिवार, 14 मार्च 2020 (सूचना)। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सर्तक है। जिसके मददेनजर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कलेक्टेट सभागार में चिकित्सा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक में जिलाधिकारी श्री बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बैठक में कोरोना वायरस के लिए तत्काल आइसोलेशन वार्डों को सोमवार से सभी सुविधाओं के साथ सक्रिय करने के आदेश दिये। उन्होंने वार्डों में आक्सीजन कन्सीनेटर, आक्सीजन सिलेंडर, नैशलाइजर, फेसमास्क, एन-95, पीपीई, सेनीटाइजर खरीद किये जाने के लिए आपदा मद से 25 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की। श्री बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मोतीनगर प्रशिक्षण केन्द्र तथा बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र मे 100-100 बेड की क्यूरेंटाइन सुविधा बनाने के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि इन दोनो सुविधा केन्द्रों पर नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात स्टाफ नर्स, एएनएम, वार्डबाॅय की तैनाती रोस्टर वार करें, रोस्टर उनसे सोमवार तक अनुमोदित करा लिया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद की 600 एएनएम, आशा कार्यकत्रियों को कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में आवश्यक प्रशिक्षण भी दे दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमित तथा लक्षण युक्त लोगों की पहचान किये जाने के लिए 10 टीमेें बनाई गयी हैं। यह टीमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के नियंत्रण मे कार्य करेंगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यरत टीमें बीमार रोगियों की सूचना पर घर पर जायेंगी तथा 28 दिन तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुये कार्यवाही करेंगे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा यह सुविधा आगामी सोमवार से प्रभावी करने को भी कहा है। क्यूरेंटाइन सुविधा के अन्तर्गत बिजली, पानी की सभी व्यवस्थायें करने को भी स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं । इस सभी व्यवस्थाओं को बनाने के लिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से आपदा मद से 25 लाख की धनराशि भी दे दी है ताकि व्यवस्थाओं को बनाने मे किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आये।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर हैल्थ डिजास्टर पिरीयड घोषित कर दिया गया है ऐसे मे स्वास्थ्य महकमे के अलावा जिले भर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिये गये हैं, कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस आपदा संक्रमण के समय बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत सशक्त, प्रभावी एवं प्रबल कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम कोरोना संक्रमण से प्रभावी तरीके से निपटें।
उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी से बचने लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जनसाधारण के बीच जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत को दायित्व दिया गया है। उन्होंने एसीएमओ डॉ० पंत को निर्देश दिये हैं कि धार्मिक स्थलों, मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारों तथा गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना दिवस एवं नमाज के रोज लोगों को कोरोना वायरस के सम्बन्ध मे सुरक्षा के उपायों के तहत क्या करें और क्या ना करें के सम्बन्ध मे दोतरफा संवाद कायम कर जानकारी दें इससे सम्बन्धित प्रचार साहित्य भी उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इसके लिए सर्तकता बरतने की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी हैं कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षण यदि किसी भी व्यक्ति में पाये जाते हैं तो उसे प्राथमिकता के आधार पर आइशोलेशन वार्डों में रखा जाय। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि जनपद के सभी होटलों में सावधानी बरती जाय तथा बाहर से आने वाले पर्यटको एवं अन्य लोगों पर विशेष निगरानी रखने व सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण, बाल विकास व राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से भी इस संक्रमण के बचाव व सर्तकता बरतने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की हैं कि कोरोना वायरस से अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है सावधानी एवं सर्तकता से ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने, भीड़-भाड़ वाले जगहों व मेला, त्योहार आदि क्षेत्र में जाने से परहेज करें यदि आवश्यक हो तो तभी जायें, तथा सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र में जांच करायें।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि कोरोना वाइरस संक्रमण एक वायरस जनित रोग हैं वर्तमान में इसका संक्रमण चीन सहित लगभग 60 देशों में फैल चुका हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के 91 केसों की पुष्टि हो चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव एवं सर्तकता के लिए जिला चिकित्सालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गयी हैं जिसमें जिला चिकित्सालय में आइशोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की हैं कि इस संक्रमण से घबरायें नहीं यह साधारण सर्दी जुकाम है। उन्होंने कहा कि कोरोना वाइरस संक्रमण के लक्षण जिसमें बुखार, खासी, जुकाम, गले में खरास तथा सांस लेने में परेशानी आदि इसके लक्षण हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव यदि कोई व्यक्ति पिछले दिनों के दौरान चीन व अन्य देशों से भ्रमण से आया हो या कोरोना वायरस संक्रमित रोगी के संपर्क में आया हो तो लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अनिवार्य रूप से संपर्क करें। कोरोना वाइरस होने पर इन बातों को विशेष ध्यान रखें।
क्या करें: खांसते अथवा छीकते समय अपने मुंह एवं नाक को रूमाल से ढकें, नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले एवं बाद में अपने हाथ हो साबुन आदि से धोयें, खाना खाने से पहले व बाहर से आने पर हाथ साबुन से अच्छी तरह से धोयें, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ तथा पौष्टिक आहार का सेवन करें।
क्या न करें: शिष्टाचार में हाथ न मिलायें, गले न लगें एवं अन्य संपर्क बढाने वाले कार्य न करें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा ना लें तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। अभिवादन दोनो हाथ जोडकर करें हाथ मिलाकर नही।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत, डॉ० तरूण कुमार टम्टा, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या, संयुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ० हरीशलाल, सुशीला तिवारी चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० अरूण कुमार जोशी, डॉ० बीडी जोशी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!