Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अपने भ्रमण के दौरान जो वायदा गांववालों से किया था उसको कर दिखाया पूरा

आकाश ज्ञान वाटिका। भीमताल/नैनीताल, शनिवार, 14 मार्च 2020 (सूचना)। जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुये दुरस्थ इलाकों की अनेकों यक्ष समस्याओें का समाधान किया। उनके द्वारा कई समस्याओें का निराकरण शासन से समन्वय कर कराया। काफी लम्बे अरसे से लम्बित पड़ी अनेकों योजनायों को स्वीकृत करायी जो कि धरातल पर आने वाले समय मे साकार रूप लेंगी।
बीते दिनों जिलाधिकारी श्री बंसल विकास खण्ड धारी के दुरस्थ गांव बिरसिंग्या गये थे, जहाँ वृद्वजनों और गांव वासियों ने उनसे बगडवार बैंड से दूनी (बिरसिंग्या) मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। गांव वालो ने कहा कि इस मोटर मार्ग के ना होने से उनका जीवन कठिनाईयों से भर गया है। यदि यह सडक बन जाये तो सुगम आवागमन के साथ ही गांव का सम्पर्क अन्य इलाकों से भी हो जायेगा तथा गांव की अनेकों समस्याओं से भी निजात मिलेगी। वृद्वजनों की इस बात को जिलाधिकारी श्री बंसल ने संवदेनशीलता एवं गम्भीरता से लेते हुये गांववालों को भरोसा दिलाया कि उनकी यह सड़क अवश्य ही बनेगी। अपने वचन के प्रति दृढ़ संकल्पित जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि जिला योजना वर्ष 2010-11 के अन्तर्गत प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त बगड़वार बैंड से दूनी बिरसिंग्या मोटर मार्ग का निर्माण जिला योजना में धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण जिला योजना से निरस्त कर दिया गया। जिससे सड़क का निर्माण पिछले 6 वर्षों से बाधित पड़ा था। अपने अधिकारो का प्रयोग करते हुये जिलाधिकारी ने सभी तथ्यों का अध्ययन करने के बाद सम्बन्धित मोटर मार्ग के राज्य सेक्टर से निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा मोटर मार्ग के सर्वे तथा डीपीआर के लिए 70 लाख की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। इस प्रकार जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान जो वायदा गांववालों से किया था उसको पूरा कर दिखाया। इस प्रकार का किसी प्रशासनिक अधिकारी का समर्पण निःसंदेह प्रशंसनीय हैै।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!