Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विकास के तीन साल : पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकना – त्रिवेन्द्र सरकार का टाप एजेंडा

  • विकास के तीन साल – बातें कम, काम ज्यादा
  • रिवर्स पलायन : होने लगा है मुमकिन

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, रविवार,  १५ मार्च, २०२० ( सूचना)। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उत्तराखंड सरकार 18 मार्च, 2020 को तीन साल पूरे करने जा रही है।

[box type=”shadow” ]

  • पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकना, त्रिवेन्द्र सरकार का टाप एजेंडा रहा है।
  • गैरसैण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करना सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के प्रति गम्भीरता को बताता है। [/box]

[box type=”shadow” ]

त्रिवेन्द्र सरकार ने पलायन को रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया। ग्रामीण विकास और पलायन आयोग का गठन किया गया। आयोग ने जिलावार अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट दी जिसके अनुसार योजनायें बनाई जा रही हैं। सीमांत तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की है। राजकीय स्कूलों में एनसीईआरटी का सिलेबस लागू करने के साथ ही क्वालिटी ` एजुकेशन के लिए स्मार्ट क्लासेज भी शुरू की गई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में डाक्टरों की संख्या पहले से दोगुनी की गई। टेलीमेडिसीन और टेलीरेडियोलोजी भी फायदेमंद साबित हो रही हैं। ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य उपकेंद्रों का हैल्थ एंड वैलनैस सेंटर के रूप अग्रेडेशन कर रहे हैं। सभी 670 न्याय पंचायतों में क्लस्टर आधारित एप्रोच पर ग्रोथ सेंटर बनाए जा रहे हैं। 83 ग्रोथ सेंटरों के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। बहुत से ग्रोथ सेंटर शुरू भी हो चुके हैं। इससे ग्रामीण आर्थिकी मजबूत होगी। किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। [/box]

[box type=”shadow” ]बहुप्रचारित  कन्सेप्ट –  होम स्टे

  • होम स्टे की कन्सेप्ट को बहुप्रचारित किया जा रहा है।
  • पंजीकृत होमस्टे को घरेलू दर पर बिजली व पानी की व्यवस्था की गई है।
  • लगभग 2100 होमस्टे पर्यटन विभाग में पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनकी मार्केटिंग के लिए मेक माई ट्रिप से एमओयू किया गया है।
  • 13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टीनेशन से नए पर्यटन केंद्रों का विकास हो रहा है।

[/box]
[box type=”shadow” ]जैविक खेती को बढ़ावा

  • जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 3900 जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। सौर ऊर्जा और पिरूल ऊर्जा नीति, ग्रामीण युवाओं की आजीविका में सहायक होगी।

सड़क, रेल व एयर कनेक्टीवीटी

  • सड़क, रेल व एयर कनेक्टीवीटी में विस्तार किया जा रहा है। आल वेदर रोड, भारतमाला परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना गेम चेंजर बनने जा रही हैं। एयर कनेक्टीवीटी पर विशेष जोर दिया गया है। राज्य में 27 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं।  2022 तक सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

घर-घर बिजली,  हर घर को नल से जल 

  • सौभाग्य योजना से घर-घर बिजली पहुँचा दी गई है। प्रदेश के 15.09 लाख परिवारों को ‘‘हर घर को नल से जल’’ दिलाने की योजना शुरू की है। तीन वर्षों में ये लक्ष्य हांसिल कर लिया जाएगा।

उत्तराखण्ड के प्रवासी

  • उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों को राज्य से जोड़ने के लिए जल्दी ही अलग प्रकोष्ठ / विभाग बनाया जा रहे हैं। युवाओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। शहरों में रहने वाले बहुत से युवा अपनी आराम की जिंदगी को छोड़कर पहाडों में नए विजन के साथ काम करने आए हैं। [/box]

[highlight]कुल मिलाकर यह अहसास तो हुआ है कि रिवर्स पलायन मुमकिन है।[/highlight]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *