Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की मांगों पर डीएम सविन बंसल ने दिए त्वरित निर्देश

बैठक में मौके पर ही कई मांगों को स्वीकृति, अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश

देहरादून— जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परिजनों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में देरी के लिए क्षमा याचना करते हुए डीएम ने बताया कि वे अपने कार्यालय में कुछ बुजुर्ग याचियों से बातचीत में व्यस्त थे, जिससे उन्हें बैठक में पहुंचने में विलंब हुआ।

कुछ प्रमुख निर्णय व निर्देश:

निःशुल्क बस यात्रा: स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बसों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए निशुल्क यात्रा की स्वीकृति मौके पर ही दी गई। रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा को लेकर जीएम रोडवेज से पत्राचार करने का आश्वासन भी दिया गया।

स्थलों का नामकरण: स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चौराहों, स्कूलों, सड़कों एवं अन्य स्थानों का नामकरण करने की मांग पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, लोनिवि एवं शिक्षा विभागों से पत्राचार करने की बात कही।

स्मारकों का जीर्णोद्धार: पुरानी जेल परिसर में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक के जीर्णोद्धार की स्वीकृति देते हुए डीएम ने मौके पर ही स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। खाराखेत के ऐतिहासिक स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए DPR बन चुकी है और कार्य जल्द शुरू होगा।

पेंशन एरियर भुगतान: वर्ष 2021 में बढ़ी पेंशन का एरियर न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को सभी 10 लाभार्थियों को तत्काल एरियर भुगतान करने के निर्देश दिए। मुख्य कोषाधिकारी ने आश्वासन दिया कि भुगतान आज ही कर दिया जाएगा।

अभद्रता की शिकायत: रोडवेज कंडक्टर द्वारा अभद्रता की शिकायत पर डीएम ने GM परिवहन व RTO को कंडक्टरों के प्रशिक्षण का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सुविधाएं: अस्पतालों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए विशेष पंजीकरण खिड़की खोलने, अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति और चिकित्सकीय स्टाफ को सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण: 100 वर्गमीटर भूमि आवंटन पर अमल हेतु नगर निगम मेयर को पत्र भेजने की बात कही गई। साथ ही एमडीडीए और वन विभाग को आवंटित भूखंडों पर शीघ्र निर्माण और पेड़ स्थानांतरण कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सेनानी भवन विवाद का समाधान: पुरानी जजी परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन में उत्पन्न विवाद का मौके पर ही समाधान करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा।

बैठक में प्रमुख लोग उपस्थित रहे:

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त अवास रजा, एसडीएम हरिगिरि एवं अपर्णा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी सहित स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी अवधेश पंत, गोवर्धन प्रसाद शर्मा, महिपाल सिंह रावत, विजय कुमार गर्ग, यशपाल सिंह रावत और अन्य लोग शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!