Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयास हुए सफल : बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में चार बैड का आईसीयू तथा आठ बैड का एचडीयू किया गया स्थापित

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के हुए प्रयास सफल, उनके द्वारा खनिज न्याय फाउंडेशन से लगभग एक करोड़ की धनराशि से बेस चिकित्सालय में नवनिर्मित आईसीयू, एचडीयू का किया जिलाधिकारी ने लोकार्पण।
हल्द्वानी सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय आम गरीब आदमी को बेहतर चिकित्सा सुविधायें देने के लिए हाईटैक हो चुका है। जिलाधिकारी के प्रयासों से बेस चिकित्सालय मे आईसीयू तथा एचडीयू, स्थापित हो चुके है तथा इनमें आधुनिकतम उपकरण भी लगाये गये है। बेस चिकित्सालय के आपरेशन थियेटर भी आधुनिकतम उपकरणों से लैस किया गया है। बेस चिकित्सालय मे दो आपेरशन थियेटर संचालित है, जिनमें नई आपरेशन टेबल, आपरेशन लाईट व नये एसी लगाये गये है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों की तादात मे आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। आईसीयू सुविधा के लिए अब गरीबो को महंगे चिकित्सालयों का रूख नहीं करना पडेगा।

जिलाधिकारी के प्रयासों से हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय में चार बैड का आईसीयू तथा आठ बैड का एचडीयू स्थापित किया गया है। बेस चिकित्सालय मेें आईसीयू के चार बैड, चार वेटिलेटर, सेन्ट्रल आक्सीजन सप्लाई, मल्टी पैरामाॅनीटर, सक्शन मशीन, सेन्ट्रल लाइन आक्सीजन आपूर्ति, एबीजी मशीन, ईसीजी मशीन, निबुलाइजर मशीन लगाये गये हैं। बेस चिकित्सालय के चिकित्सकोें एवं पैरामेडिकल स्टाफ को उपकरणों के संचालन का गहन प्रशिक्षण सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे दिलाया जा चुका है। बेस में आईसीयू तथा एचडीयू के स्थपित हो जाने से मरीजों को अन्यत्र कही बाहर चिकित्सालय मे नहीं जाना पडेगा।

लोकार्पण के उपरान्त जिलाधिकारी ने आपरेशन थियेटर, मेडिकल वार्ड, आर्थो वार्ड व डायलिसिस युनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने आर्थो वार्ड, मेडिकल वार्ड व ड्यूटी रूम में लाईट व्यवस्था मरम्मत कराने हेतु आंगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता आरईएस विनीत कुरील को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजों एव उनके तीमारदारों से चिकित्सालय मे भोजन व्यवस्था, सफाई, दवाओं आदि की जानकारी ली। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे सेन्ट्रल लाईन आक्सीजन कक्ष को बन्द कक्ष मे सुरक्षित करायें तथा तथा आईसीयू के संचालन हेतु बेस चिकित्सालय मे जिन स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है उनकी कार्य कुशलता का मुल्यांकन समय-समय पर कराया जाए।

कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी के निर्देशों पर बेस चिकित्सालय में सर्दी, खाँसी, जुकाम तथा बुखार मरीजो के लिए अलग से फीवर क्लिनिक (ट्राइज) स्थापित कर दिया गया है। ऐसे मरीजों को बाहर से ही पृथक किया जायेगा तथा उनके लिए काउन्टर नम्बर 3 से पर्ची बनेगी तथा कक्ष संख्या 5 में उनकी ओपीडी होगी। डॉ० पंचपाल ने बताया कि चिकित्सालय मे ओपीडी मे भी वनवे सिस्टम लागू कर दिया गया है। इससे मरीजों के बीच सोशल डिस्टैंसिंग रहेगी तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ से भी बचाव होगा। जिलाधिकारी ने डॉ० पंचपाल को निर्देश दिये कि वे फिवर क्लिनिक में जाने के मार्ग पर सूचना एवं संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण दौरान वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भारती राणा, प्राचार्य मेडिकल कालेज सीपी भैसोडा, पीएमएस बेस डॉ० हरीश लाल, एसीएमओ डॉ० रश्मि पंत, अपर निदेशक/समन्वयक डॉ० विनीता साह, डॉ० डीएस पंचपाल, वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ० ऊषा भटट, उप जिलाधिकारी विवेक राय सहित चिकित्सक व स्टाफ मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!