Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहीद सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू पंचतत्व में विलीन – चित्रशिला घाट रानीबाग मे सैन्य सम्मान के साथ की गई अंत्येष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में पैट्रोलिंग के दौरान एक हादसे में शहीद हुये सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू का रविवार की सुबह चित्रशिला घाट रानीबाग मे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई व सलामी दी गई। इससे पूर्व सूबे के शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री श्री बशीधर भगत ने शहीद के घर पहुँचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये तथा श्रद्वांजलि दी।
शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही प्रातः उसके घर पहुँचा तो शहीद की पत्नी, माँ तथा बच्चे उसके पार्थिव शरीर से लिपटकर रोने लगे जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय एवं गाँव के लोगों ने शहीद सुबेदार यमुना प्रसाद के इस बलिदान को लेकर उन्हें नम आँखों से श्रद्वाजलि दी। इससे पूर्व आर्मी कैन्ट मे शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी।
चित्रशिला घाट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की ओर से परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य ने शहीद के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। वही जिलाधिकारी श्री सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। स्व० पनेरू के शव को उनके सात वर्षीय पुत्र यश पनेरू तथा भाई भुवन पनेरू द्वारा मुखाग्नि दी गई। संस्कार के समय स्व० पनेरू के भाई चन्द्र प्रकाश पनेरू मौजूद थे।
शहीद के अन्तिम संस्कार में विधायक नवीन दुम्का, रामसिह कैडा, सांसद प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, कर्नल अमित महोन, ले० कर्नल विजय आनन्द जोशी, विकास कुमावत, नायब सुबेदार आनन्द सिंह, दिवंगत की माता माहेश्वरी देवी, पत्नी ममता, रघुवर जोशी, बहादुर नदगली, कृष्णानन्द जोशी, भुवन प्रसाद, मोहन सिंह मेहरा, मोहन बिष्ट, डुगर मेहरा, मदन सिह, मुकेश परगंई, डॉ० डीके पनेरू, आन सिह मटियाली, उपजिलाधिकारी विवेक राय के अलावा बड़ी संख्या मे भूतपूर्व सैनिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!