Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के महान कलाकार व लोक गायक हीरा सिंह राणा “हिरदा कुमाँऊनी” पंचतत्व में विलीन

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जून 2020, अल्मोड़ा। सुर सम्राट, उत्तराखंड के महान कलाकार व लोक गायक हीरा सिंह राणाजी “हिरदा कुमाँऊनी” आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हमेशा हमेशा के लिए सभी के दिलों में रहेंगे।
उत्तराखंड के महान कलाकार व लोक गायक व सुर सम्राट जिनका नाम हर एक के जुबान पर रहता है जिसको लोग ‘हिरदा कुमाँऊनी’ भी कहते हैं और उनकी पहचान देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है जिन्हें लोग हीरा सिंह राणा के नाम से जानते हैं, अब वह हमारे बीच नहीं रहे, विगत रात 2:30 बजे दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। हीरा सिंह राणा ने 78 साल की उम्र में संसार को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया। हीरा सिंह राणा का नाम महान लोकगायकों की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने अपनी गायकी व लेखन से अपने नाम के साथ उत्तराखंड की भी पहचान स्थापित की। ‘हिरदा कुमाँऊनी’ एक ऐसा नाम है जो अपने साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति व सभ्यता के साथ ही यहाँ के लोकगीतों को भी देश-विदेश में विख्यात करता है।

हीरा सिंह राणा का जन्म 16 सितंबर 1942 को उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल के ग्राम-मानिला डंढ़ोली, जिला अल्मोड़ा में हुआ। उनकी माता का नाम स्व: नारंगी देवी और पिता का नाम स्व: मोहन सिंह था। हीरा सिंह राणा अपनी प्राथमिक शिक्षा मानिला से ही हासिल करने के बाद दिल्ली मैं नौकरी करने लगे। नौकरी में मन नहीं लगा उन्होंने फिर संगीत की स्कॉलरशिप ली और फिर वह कलकत्ता पहुँचे और आजन्म कुमाँऊनी संगीत की सेवा करते रहे। उन्होंने 15 साल की उम्र से ही विभिन्न मंचों पर गाना शुरू कर दिया था। कैसेट संगीत के युग में हीरा सिंह राणा के कुमाँऊनी लोक गीतों के अल्बम रंगीली बिंदी, रंगदार मुखड़ी, सौमनो की चोरा, ढाई विसी बरस हाई कमाला, आहा रे ज़माना जबर्दस्त हिट रहे। उनके लोकगीत ‘रंगीली बिंदी घाघरी काई,’ ‘के संध्या झूली रे,’ ‘आजकल है रे ज्वाना,’ ‘के भलो मान्यो छ हो,’ ‘आ लिली बाकरी लिली,’ ‘मेरी मानिला डानी,’ कुमाऊँ के सर्वाधिक लोकप्रिय गीतों में शुमार हैं। हीरा सिंह राणा को उनके ठेठ पहाड़ी विम्बों-प्रतीकों वाले गीतों के लिए जाना जाता है। वह लम्बे समय से अस्वस्थ होने के बावजूद कुमाँऊनी लोकसंगीत की बेहतरी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे।

वर्तमान में वह दिल्ली में गठित कुमाँऊनी, गढ़वाली और जौनसारी भाषा अकादमी के उपाध्यक्ष थे। उनके निधन से उत्तराखंडी लोक संगीत को गहरी क्षति पहुंची है। हीरा सिंह राणा के गीतों में लोक संस्कृति रची बसी होती थी। वह अपनी गायकी के गजब के फनकार थे। उनके गीतों में लोक की महक उठती थी। उनके निधन के साथ उत्तराखंडी लोक संस्कृति के एक युग का अंत हो गया। हीरा सिंह राणा का विवाह बहुत देर में हुआ। पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों के बार-बार आग्रह के बाद उन्होंने लगभग 52 वर्ष की उम्र में विवाह किया। वर्तमान में उनकी पत्नी विमला राणा व एक पुत्र है। हीरा सिंह राणा उत्तराखंड लोकसंगीत के युग के एक महान व्यक्तित्व थे, उनका इस संसार से जाना एक अपूरणीय क्षति है, जो कभी भी पूरी नहीं हो सकती है।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दी श्रद्धांजलि

“उत्तराखंड के महान लोक गायक, लोककवि व लोक संगीत के पुरोधा श्री हीरा सिंह राणा जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ । आपके जाने से लोकसंगीत को अपूर्णीय क्षति हुई है। हिरदा लोकसंस्कृति के मजबूत हस्ताक्षर थे, देवभूमि उत्तराखंड के सौंदर्य को अपने गीतों में जिस खूबसूरती से उन्होंने पिरोया, ऐसा शायद ही कोई और कर पाए। भावपूर्ण श्रद्धाजंलि हिरदा”…….. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!