Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का निरंतर कर रहे हैं निरिक्षण

  • प्रभावितों को तत्काल अहैतुक सहायता प्रदान करने, प्रभावित क्षेत्रों में फौरी राहत कार्य संचालित करने के दिये गये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद देहरादून में विगत दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ने, भूकटाव होने, लैडंस्लाइड की घटनायें बढ़ी हैं, जिसको दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा निरंन्तर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल अहैतुक सहायता प्रदान करने, प्रभावित क्षेत्रों में फौरी राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।

आज जनपद के रानीपोखरी में ऋषिकेश देहरादून सम्पर्क मार्ग पर बने जाखन नदी पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने मौके पर पहुँचकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुल के दोनों तरफ 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात करने, चैतावनी बोर्ड लगाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने देहरादून से ऋषिकेश के लिए आने वाले वाहनों को भानियावाला से हरिद्वार-नेपाली फार्म वाले रुट से भेजने तथा ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को नटराज चौक से बाईपास होते हुए नेपाली फार्म-देहरादून वाले रुट से भेजने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग को चैकन्ना रहते हुए पुल पर किसी भी प्रकार की आवाजाही न होने देने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने खैरीमानसिंह, बंडावाला में वर्षा के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क बहने, भूकटाव की सूचना पर प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी, स्थानीय विद्यायक उमेश शर्मा काऊ ने भी प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी एवं कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द ठीक करते हुए आवाजाही सुचारू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान खैरीमानसिंह में क्षतिग्रस्त हुए सड़कों, क्षेत्रीय लोगों की क्षतिग्रस्त हुए सम्पत्ति का आगणन करने के निर्देश लोनिवि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को दैवीय आपदा की सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने प्रभावितों को अहैतुक सहायता, नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों, लैडस्लाइड जोन में चैतावनी बोर्ड लगाने पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा काल के दौरान देर रात्रि आवागमन पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस, लोनिवि, जिला प्रशासन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

खैरीमानसिंह ने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, तहसीलदार सदर दयाराम, लोनिवि, सिचांई विभाग के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे तथा रानीपोखरी में निरीक्षण के दौरान पूर्व विद्यायक हीरा सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रमुख अभियन्ता हरिओम शर्मा, लोनिवि के अधिकारियों सहित पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!