Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने अनलाॅक-5 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव को लेकर अनलाॅक-5 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन, चिकित्सा, पुलिस एवं अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अनलाॅक-5 के अन्तर्गत अब लगभग सभी स्थलों पर गतिविधियाँ तेजी से शुरू हो गई है, ऐसे में अब अधिक सतर्कता एवं सावधानी बरतनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के उद्घोष ‘‘जब तक दवाई नही, तब-तक ढिलाई नही’’ के तहत् जनमानस में जागरूकता की अलख जगाने हेतु फेश कवर/मास्क, दो गज की सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन, बार-बार साबुन से हाथ धोने, स्वच्छता एवं लक्षण महसूस होने पर चिकित्सकीय परामर्श लिए जाने की अपील की है। उन्होंने स्थानीय निकायो। के घर-घर कूड़ा उठान वाहनों से कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव की जानकारी लाउडस्पीकरों से किए जाने के निर्देश नगर निगम, नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थानों पर बैनर, पोस्टर एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिग्स, स्थापित कर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास करें। उन्होंने व्यापारियों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों पर जरूरी सामग्री हेतु आने वाले व्यक्तियों को मास्क एवं उचित सामाजिक दूरी का परिपालन सुनिश्चित करवायें तथा लोगों को बतायें कि बिना मास्क के सामान नहीं दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के साथ ही व्यापारियों, होटल-रेस्टोंरेंट संचालकों, स्टेक होल्डर्स के साथ लगातार सम्पर्क बनाये रखते हुए कोविड-19, संक्रमण पर प्रभावी नियन्त्रण को लेकर सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी घरों के दरवाजों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, कार्यालयों, वाहनों में कोविड-19 जागरूकता हेतु स्टीकर लगायें तथा इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ से सहयोग प्राप्त करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!