Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक की गई आयोजित

  • जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर द्वारा समिति के समक्ष संयुक्त चिकित्सालय से सम्बन्धित आय-व्यय विवरण चिकित्सा-सुविधाओं के विकास के लिए बजट की आवश्यकता, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधक्षक कों निर्देश दिए कि अस्पताल में चिकित्सा सुवधिाओं के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए अजीम जी प्रेमजी फांउडेशन, मा० सांसद और मा० एंग्लो इण्डियन विधायक से वित्तीय सहयोग की पहल करें। साथ ही जरूरी उपकरण का क्रय कर लें ताकि इलाज में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में स्थित सभी छोटे-बडे़ चिकित्सालयों में स्थापित पानी की टंकी की प्रत्येक 6 माह में एकबार सफाई जरूर कराई जाए। उन्होंने इसके अनुपालन हेतु सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारियों को सामान्य निर्देश जारी करने को मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया।
संयुक्त चिकित्सालय के बजट के प्रस्ताव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को प्रेमनगर चिकित्सालय द्वारा प्रस्तुत बजट के आय-व्ययक व आमद का अवलोकन कर अपनी सिफारिश प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य कोषाधिकारी की सिफारिश के अनुरूप संयुक्त चिकित्सालय के बजट का अनुमोदन माना जाएगा।
बैठक में माननीय सांसद प्रतिनिधि खेमचन्द्र गुप्ता ने भी अपनी बहुमूल्य सिफारिश समिति को प्रदान की जिस पर जिलाधिकारी ने उचित संज्ञान लेने के समिति को निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर डाॅ० उमाशंकर कण्डवाल, सांसद प्रतिनिधि खेमचन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!