Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में आज 183 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 183 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 15827 हो गयी है, जिनमें कुल 13519 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1753 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1834 सैम्पल भेजे गये।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 186 आईसीयू बैड रिक्त हैं।

जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 621 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब तक कुल 83277 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अन्तर्गत 39976 की सामुदायिक निगरानी की गई। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 98 व्यक्तियों के चालान किये गये। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 155 ली० दूध वितरित किया गया।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम एवं एम्स (AIIMS) ऋषिकेश कम्युनिटी मेडिसिन हेल्थ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा एम्स (AIIMS) ऋषिकेश के आवासीय परिसर में डेंगू जन जागरूकता अभियान चलाया गया। परिसर में कुछ स्थानों पर मच्छर के लार्वा स्रोत पाए गए, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू, मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए तथा सभी को डेंगू नियंत्रण हेतु सहयोग करने के लिए कहा गया।
इस वर्ष आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की टीम द्वारा संपूर्ण जनपद में 221580 घरों का निरीक्षण/सर्वे किया गया, जिसमें से 6258 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया, जिसे टीमों द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। सभी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए। विगत वर्ष जनपद देहरादून में 16 अक्टूबर 2019 तक 4332 डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी पाए गए थे। क्षेत्रीय आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा निरन्तर अपने क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है तथा मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे नष्ट किया जा रहा है तथा डेंगू नियंत्रण हेतु लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!