Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला स्तरीय समीक्षण समिति डी.एल.आर.सी. की बैठक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। मंगलवार, 26 नवम्बर 2019 (सू.वि.)। 26 नवम्बर 2019 को जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षण समिति डी.एल.आर.सी की बैठक जनपद के सुभाष रोड स्थित एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों और विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जिनमें बैंकों एवं विभागों को अपना डाटा अपडेट रखते हुए विवरण आपस में साझा करने, प्रत्येक माह की 15 तारीख को आंकड़ों का मिलान करने, प्रत्येक बैंक को अपना डेटा सप्ताह में वैरिफाई करने, अनिवार्य रूप से 31 दिसम्बर तक प्रगति रिपोर्ट के आधार सिडिंग के कार्य को शत् प्रतिशत् पूर्ण करें।  बैठक में जिलाधिकारी ने विभाग और बैंकों से आपसी समन्वय से लोगों को सामाजिक सुरक्षा बीमा (प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, पी.एम जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना) के साथ ही मुद्रा योजना, पी.एम रोजगार सृजन एवं खादी ग्रामोद्योग व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पी.एम रोजगार सृजन योजना, स्पेशल कंपोनेट प्लान, वीरचन्द्र गढवाली होम स्टे योजना, डेयरी विकास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण-शहरी), पी.एम कृषि बीमा योजना, इत्यादि केन्द्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं के लाभ हेतु लोगों को प्रोएक्टिव तरीके से जागरूक करें और आवेदनों का शीघ्रता से निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ब्लाक लेवल पर होने वाली बैठकों में भी सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते रहने तथा सम्बन्धित आवेदनों में जेन्युन समस्या से प्रकरण लम्बित हो तो ठीक वरना प्रगति अचीव करने में लापरवाही मानी जायेगी।
निदेशक आर.सेठी अरूण कुमार गोयल ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत् लाभार्थीका उनके माध्यम से अवश्य प्रशिक्षण करवाया जाय, जिसमें वह योजना में अधिक सफलता रहेगा।
अग्रणी जिला प्रबन्धन ने अवगत कराया कि हेल्पलाईन न0 0135-2666135 शुरू किया गया है जो अग्रणी बैंक कार्यालय में संचालित होगा तथा इस नम्बर पर फोन कर जनपद के बैंकों से सम्बन्धित किसी भी समस्या को उठाया जा सकता है ऋण परामर्श लिया जा सकता है।
अग्रणी जिला प्रबन्धक संजय भाटिया ने वार्षिक ऋण योजना 2019-20 की प्रगति के बारें सदन को बताया कि वार्षिक लक्ष्य 3934.62 करोड़ के सापेक्ष बैकों ने 2449.66 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया जो कि छमाई स्तर पर 138.35 प्रतिशत् है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में छमाई में 129.66 प्रतिशत्, लद्यु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र में 151.76 प्रतिशत् तथा अन्य क्षेत्रों में 101.26 प्रतिशत् की उपलब्धि प्राप्त की गई है। ऋण जमा अनुपात के बारे में उन्होंने बताया कि सितम्बर 2018 में ऋण जमा अनुपात 40.03 प्रतिशत् था जो सितम्बर 2019 में बढकर 40.76 प्रतिशत् हो गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 बीर सिंह बुदियाल, पंजाब नेशनल बैंक के उप मण्डल प्रमुख एस.सी पसरीचा, रिजर्व बैंक से विशाल यादव, नाबार्ड से अजय सोनी, अग्रणी प्रबन्धन संजय भाटिया सहित विभिन्न बैंकों के सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!