Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में सबसे बड़ा नुकसान बीजेपी को – अजित पवार के साथ हाथ मिलाकर अपनी छवि को किया धूमिल

  • राजनीति में सत्ता के लोभ में धुर विरोधी को भी गले लगाना पड़े तो इसमें कुछ आश्चर्य की बात नहीं।
  • महाराष्ट्र के असल किंगमेकर की भूमिका में एनसीपी प्रमुख शरद पवार।
  • महाराष्ट्र की सत्ता का रिमोट कंट्रोल एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पास।
  • शिवसेना ने अपनी कट्टर हिंदुत्ववादी छवि को किया धूमिल।
  • कांग्रेस ने अपनी किया सेकुलर विचारधारा से समझौता।

आकाश ज्ञान वाटिका। 27 नवम्बर 2019, बुधवार। ‘राजनीति में किस पाय क्या हो जाए, कोई नहीं जान सकता है’, इस कथन को सच कर दिखाया है महाराष्ट्र की राजनीति के पल-पल बदलते घटनाक्रम ने। जैसे ही मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र फडणवीस से बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने का फैसला सुनाया इसके कुछ देर बाद ही शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उप मुख्यमन्त्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
अजित पवार के इस्तीफ़े के बाद मंगलवार दोपहर को देवेंद्र फडणवीस भी मीडिया के सामने मुखर हुए और मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफ़े का ऐलान कर दिया। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के इस्तीफ़े के बाद हमारे पास बहुमत साबित करने के लिए ज़रूरी विधायक नहीं हैं।”
महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में सबसे बड़ा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 105 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा सत्ता से बाहर रही तथा एनडीए के सबसे पुराने साथी, शिवसेना का साथ भी खोना पड़ा। इतना ही नहीं बीजेपी (देवेंद्र फडणवीस) ने अजित पवार के साथ हाथ मिलाकर अपनी छवि को भी धूमिल किया। यह भी सिद्ध हो गया है कि राजनीति में सत्ता के लोभ में धुर विरोधी को भी गले लगाना पड़े तो इसमें कुछ आश्चर्य की बात नहीं है।
मंगलवार, २७ नवंबर की शाम को उद्धव ठाकरे को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुना गया। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर की शाम को साढ़े छह बजे शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी विधायक कालिदास कोलंबकर प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं।
महाराष्ट्र के असल किंगमेकर की भूमिका में एनसीपी प्रमुख शरद पवार हैं। अपने भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद भी शरद पवार एनसीपी को टूटने से बचाए रखने में सफल रहे। महाराष्ट्र की सत्ता भले ही शिवसेना को मिली हो, लेकिन इसका सूत्रधार शरद पवार को माना जा रहा है। इसलिए यह भी निश्चित है कि महाराष्ट्र की सत्ता का रिमोट कंट्रोल एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पास ही रहेगा।
शिवसेना को पांच साल के लिए सीएम पद देने पर एनसीपी और कांग्रेस ने सहमति दे दी है। लेकिन शिवसेना ने अपने 30 साल पुराने साथी, बीजेपी का साथ खो दिया है एवं केंद्र सरकार में अपने कोटे का मंत्री पद भी खो दिया है। इसके अतिरिक्त शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ हाथ मिलकर अपनी कट्टर हिंदुत्ववादी छवि को भी  धूमिल किया है।
कांग्रेस ने शिवसेना के साथ जाकर महाराष्ट्र की सत्ता में हिस्सेदारी प्राप्त की एवं डिप्टी सीएम सहित तेरह मंत्री पद भी मिले हैं लेकिन इसके लिए उसे अपनी सेकुलर विचारधारा से समझौता अवश्य करना पड़ा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता की चाहत में यदि राजनीतिक पार्टियाँ अपनी विचार धारा से भटक जायें तो कोई नई बात नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!