Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहाँ-कहाँ करेंगे  रोड शो

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 5 मई 2024, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है। पीएम मोदी पांच मई को शाम 5:35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर सात बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। शाम सात से 7:15 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे।

यहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। यहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40 बजे भारतीय वायुसेना के बीबीजे एयरक्राॅफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे। हाईवे से जन्ममूमि गेट तक इस पूरे मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की जा रही है। एंटी स्मॉग गन की मदद से रास्ते के ओवरब्रिज और अन्य स्थानों को धूल रहित किया जा रहा है। सड़क और डिवाइडर पानी से धोकर चमकाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी रामजन्मभूमि पथ से निकलकर रामपथ पर लता चौक तक रोड शो करेंगे। यहां रामपथ की दोनों लेन पर स्थायी रेलिंग पहले से लगी हुई है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के साथ रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी रेलिंग के आगे अस्थायी लोहे की रेलिंग भी लगाई जा रही है। इसके अलावा दाहिनी लेन पर जन्मभूमि पथ से लता चौक तक डिवाइडर के पास लोहे की अतिरिक्त रेलिंग लगाई जा रही है। लोगों के लिए पूरे रास्ते में ब्लॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छोटे स्टेज भी बन रहे हैं।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इटावा व सीतापुर में जनसभा और अयोध्या में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री 12:30 बजे इटावा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र में ग्राम ककराई पक्का ताल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे कट के पास जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम 2:30 बजे सीतापुर लोकसभा के हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शाम 5 बजे पीएम अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद श्री जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में हरदोई के मल्लावा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम इटावा के भरथना में पीएम मोदी की जनसभा और अयोध्या के रोड शो में शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!