Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 04 मई 2024, उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच दिन 8 मई तक प्रतिदिन तीन बार यातायात बंद रहेगा। इन पांच दिनों में लगभग साढ़े छ: घंटे तक हाईवे बंद रहेगा। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आदेश जारी कर चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद होता है।

इस हिस्से में हाल ही में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया गया था, जिसे देखते हुए डीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री मार्ग पर जमा मलबे व पत्थरों को हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इस स्थान पर भूस्खलन प्रभावित ढलान का स्थिरीकरण और स्केलिंग कार्य शुरू करने के साथ ही मलबे के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

इस काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने हाईवे पर तत्काल प्रभाव से आठ मई तक के लिए प्रतिदिन तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे बंद रहेगा हाईवे

सुबह 5:00 से सुबह 8:00 बजे तक

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

दोपहर 2:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!