Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

विकासखण्ड रायपुर में मिशन अन्त्योदय सर्वे एवं ग्राम पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। बुधवार, 27 नवम्बर 2019 (सू.वि.)। ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग के तत्वाधान में विकासखण्ड रायपुर में मिशन अन्त्योदय सर्वे एवं ग्राम पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों का मिशन अन्त्योदय सर्वे तथा ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम (जीपीडीपी) 2 दिसम्बर 2019 से 2 मार्च 2020 तक चलाया जायेगा और उक्त अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाना है। आयुक्त एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास डाॅ. रामविलास यादव, निदेशक एवं अपर सचिव पंचायतीराज एच.सी. सेमवाल और मुख्य विकास अधिकारी देहरादून जी.एस. रावत द्वारा कार्यशाला में  प्रतिभाग करते हुए गढ़वाल मण्डल के जिला विकास अधिकारियों, परियोजना निदेशक और रेखीय विभागों के अधिकारियों को गांव के सर्वागीण विकास हेतु प्रो-एक्टिव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया तथा परिचर्चा में उठाये गये प्रश्नों का समाधान किया गया।
कार्यशाला में आयुक्त एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास ने कहा कि मिशन अन्त्योदय और ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत दिये जा रहे प्रशिक्षण को इसी तरह जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर एवं टीम सर्वे के कार्मिकों को देना भी सुनिश्चित करें और निर्धारित अवधि में सर्वे एवं (जीपीडीपी) निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करें। उन्होंने सर्वे से प्राप्त गैप रिपोर्ट को ग्राम सभा की खुली बैठक में रखवाते हएु गैप पूर्ति हेतु पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों का ग्राम पंचायत डेवलपमैन्ट प्लान (जीपीडीपी) तैयार करने और अभियान के दौरान समस्त गतिविधियों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं अभिलेखीकरण कर योजना के वेब पोर्टल www.gpdp.nic.in/missionantodaya.nic.in में प्रतिदिन अपलोड करने की बात कही।
निदेशक एवं अपर सचिव पंचायतीराज एच.सी. सेमवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन अन्त्योदय सर्वे के तहत मोबाइल एप्प के द्वारा राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों का सर्वे किया जाना है और इस सर्वेक्षण के लिए तैयार की गई विस्तृत बिन्दुओं की प्रश्नावली में ग्राम पंचायत की आधारभूत संरचना सहित समस्त सूचनाओं का डाटा एकत्र करें तथा उक्त सर्वे हेतु विकासखण्ड के माध्यम से सर्वेकर्ताओं का चयन करें, जिसमें सर्वेकर्ता के रूप में उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों का भी चयन किया जा सकता है। उन्होंने उपरोक्त सर्वे को नियत समय में पूर्ण करने तथा सर्वे डाटा को मोबाइल एप्प से डाउनलोड करके सर्वे रिर्पोट को ग्रामसभा की खुली बैठक में यथा संशोधन हेतु रखने के निर्देश दिये साथ ही ग्राम सभा से अनुमोदित सर्वे को मिशन अन्त्योदय पोर्टल पर त्रुटिरहित  अपलोड करने के भी निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. रावत ने अपने संबोधन में मिशन अन्त्योदय सर्वे को धरातल पर जिम्मेदारी से करने और ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर 2019 से 31 अक्टूबर 2019 तक पी.पी.सी-2019( People Plan Campaign) अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों का मिशन अन्त्योदय सर्वे एवं जीपीडीपी प्लान तैयार किया जाना था किन्तु राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता के कारण उक्त अभियान 2 दिसम्बर 2019 से 2 मार्च 2020 तक संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा इस अभियान हेतु ग्राम सभा स्तर फ्रन्ट लाईन वर्कर नामित किया जाना है, जिनकों ग्राम सभा के सर्वे और बैठक में सहयोग किया जाना है। साथ ही सर्वे में सहयोग प्रदान करने हेतु  सुविधा प्रदान करने वाला (Facilitators) भी नामित किया जाना है।
इस अवसर पर कार्यशाला में उप निदेशक ग्राम्य विकास विवेक उपाध्याय ने मिशन अन्त्योदय सर्वे एवं मोबाईल एप्प का प्रशिक्षण दिया और सहायक निर्देशक मनोज तिवारी द्वारा ग्राम पंचायत निर्माण की प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!