Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कण्ठमुक्त रूप से आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों सराहना की तथा जिला स्तरीय सर्विलांस टीम की आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों को थर्मल स्क्रीनिगं हेतु थर्मामीटर दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार 4 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों के द्वारा कम्यूनिटी सर्विलांस में दिये जा रहे सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को जनपद के सभी परिवारों से सम्पर्क कर लोगों से जानकारी जुटाये जाने के कार्य में रचनात्मक सहयोग लिया जा रहा है, जिससे कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित लोगों की पहचान करने में मदद मिल रही हैं।
जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सर्विलांस टीम की आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों को थर्मल स्क्रीनिगं हेतु थर्मामीटर वितरित करते हुए जिलाधिकारी ने  कहा कि जनपद के सभी घरों के परिवार के सदस्यों का टेम्प्रेचर आंका जाय तथा छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों के सम्बन्ध में विशेष जानकारी हांसिल करते हुए उन्हें सात्वंना दें। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने मानवता की सेवा में वचनबद्ध भागीदारी की हैं जिसकी उन्होंने कण्ठमुक्त रूप से सराहना करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार से जनता की सेवा बढ़चढ़कर करें, साथ ही लोगों का हौसला भी बढायें। उन्होंने कहा कि आगामी माहों में सर्विलांस के कार्य को ढीला नहीं पड़ने दें, ताकि  कोविड-19 को हराने में सामुहिक प्रयास चलता रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार का प्रति सप्ताह पुनः सर्विलांस किया जाय। साथ ही स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
कार्यक्रम के दौरान युनाईटेड अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पविन्द्र चैधरी द्वारा जिलाधिकारी को कोविड-19 संक्रमण से निपटने हेतु किये गये अभूतपूर्व प्रयासों के लिए समानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, सीडीपीओ क्षमा बहुगुणा समेत मुख्यालय स्तर पर तैनात आँगनबाड़ी कार्यकर्तियाँ उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!