Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एण्टी डेंगू अभियान : जल भराव वाली जगह में किया जाय सुधारीकरण कार्य : मा० विधायक हरबंश कपूर

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार 4 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘जल भराव वाली जगह में किया जाय सुधारीकरण कार्य’’, यह निर्देश मा० विधायक कैण्ट विधानसभा क्षेत्र हरबंश कपूर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने एण्टी डेंगू अभियान के तहत् वसंत विहार इन्द्रानगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम के अधिकारियों को दिये।
मा० विधायक द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान आदि अधिकारियों के साथ इन्दिरा नगर, शास्त्रीनगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जलभराव वाले स्थलों, जल निकासी को बाधित करने वाले नालों और बिना ट्रीटमेंट के नालो में खुली छोड़ी जाने वाली सीवर को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का दिखाते हुए उसके समुचित उपचार करने के निर्देशन दिये, साथ ही क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई, फाॅगिंग, चूना छिड़काव इत्यादि करते रहने के निर्देश दिये, ताकि मच्छरों के प्रकोप से भी निवासरत् लोगों को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित रूप से चलाये जा रहे एण्टी डेंगू अभियान के तहत् आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डे ने जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के साथ मा० विधायक द्वारा निरीक्षण के दौरान बताये गये कार्यों को पूरा करने के लिए अपर जिलाधिकारी ने इन्द्रानगर मुख्य सड़क मार्ग के किनारें निचले भाग को रोड़ी-सीमेन्ट से भरान करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये, जिससे सड़क के किनारों में पानी ना रूकने पाये। उन्होंने  पैसिफिक अपार्टमेंट परिसर द्वारा नाले में खुली सीवर छोड़े जाने को गंम्भीरता से लेते हुए नगर निगम निर्देशित किया कि सम्बन्धित अपार्टमेंट को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जाय साथ ही नाले की व्यापक सफाई की जाय जिससे पानी की सुगम निकासी भी हो सके और मच्छर के पनपने के लिए कोई अवसर ना मिलने पाये।

इन्द्रानगर के पास शास्त्रीनगर में  मुख्य सड़क मार्ग में एकत्रित होने वाले बरसाती पानी की बेहतर निकासी हेतु पेयजल निगम और सिंचाई विभाग को पानी के निकासी की कार्ययोजना इस तरह बनाने को कहा कि ताकि जो बरसाती पानी एकत्रित होता है उसके रिचार्ज की भी व्यवस्था हो और निकासी भी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त शास्त्री नगर अवैध बस्ती में नाले के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम और सिंचाई विभाग को संयुक्त रूप से पानी की बेहतर व्यवस्था बनाने का होमवर्क करने और नगर निगम को व्यापक सफाई, दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को जल भराव तथा मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके। इस दौरान माननीय विधायक ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय कार्यों को तेजी से गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम जी.पी सिंह व लो.नि.वि. रविन्द्र, जिला डेंगू नियंत्रण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग डाॅ० सुभाष जोशी सहित नगर निगम सिंचाई विभाग आदि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!