Breaking News :
>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

‘कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनसुरक्षा हेतु जनपद अन्तर्गत मुख्य बाजरों में रहेगी, साप्ताहिक बन्दी’ : जिलाधिकारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार 4 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जनसुरक्षा हित में जनपद अन्तर्गत स्थानीय बाजारों में साप्ताहिक बन्दी निर्धारित की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम देहरादून, छावनी परिषद गढीकैन्ट व क्लेमेंटाउन क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक रविवार, नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक वृहस्पतिवार, नगर पालिका परिषद डोईवाला क्षेत्र के समस्त बजार प्रत्येक रविवार, नगर पालिका परिषद मसूरी क्षेत्र के समस्त बजार प्रत्येक बुधवार, विकासनगर-हरबर्टपुर तथा सहसपुर क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक शनिवार, चकराता क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक बुधवार, कालसी/साहिया क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक शनिवार एवं त्यूनी क्षेत्र के समस्त बाजार प्रत्येक रविवार बन्द रहेंगे। उक्त क्षेत्रों में साप्ताहिक बन्दी दिवसों पर वृहद् स्तर पर सेनिटाईजेशन किया जायेगा। उक्त निर्धारित साप्ताहिक बन्दी दिवसों में सम्बन्धित स्थानीय बाजार एवं उसमें अवस्थित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे तथा केवल आवश्यक सेवाएं यथा दवाओं की दुकानें, फल सब्जी की दुकानें, पैट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसियां, डेयरी, टिफिन सर्विस, बैकरी, मीट-मछली की दुकानें( जिनके पास वैध लाईसेंस हों), बेकरी ही प्रातः 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित हो सकेंगी।

साप्ताहिक बन्दी दिवस में वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी। इस दौरान निर्माण कार्य, औद्योगिक ईकाइयों से सम्बन्धित गतिविधियां संचालित हो सकेंगी तथा प्रातः कालीन माॅर्निंग वाॅक पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत खाण्ड गांव क्षेत्र को लाॅकडाउन किया गया था। उपरोक्त कन्टमेंन्ट क्षेत्र को  28 दिन के एक्टिव सर्विलांस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त कन्टेंमेंट जोन से मुक्त कर दिया  गया है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत एनएफएसए तथा एएवाई परिवारों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम चावल तथा प्रति कार्ड 1 किलोग्राम दाल निःशुल्क वितरित की गयी। माह अप्रैल-मई-जून 2020 (तीन माह)  में उक्त परिवारों के 223147 राशनकार्ड तथा 1010468 यूनिट को 15157.02 एम.टी. चावल तथा 669.441 एम.टी. निःशुल्क दाल का वितरण किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 16 मोबाईल वैन के माध्यम से 131 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 117 ली0 दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद विकासखण्ड विकासनगर, अन्तर्गत कुल 42 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी  गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1560 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 21278 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 179 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे रू० 101.69 ल़ाख   का राजस्व प्राप्त हुआ।
आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 166 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 107 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 202 व्यक्ति पहुँचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 233 तथा काठगोदाम हेतु 163 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 34 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें सभी  काल पास हेतु  प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!