Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की जनसमस्यायें सुनी

मण्डलायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर व दूरभाष से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा निजी भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण, नेटवर्क समस्या आदि से सम्बन्धित 91 शिकायतें दर्ज हुई।

मण्डलायुक्त ने बताया कि लगातार जनता दरबार में जमीन से जुड़े फ्रॉड के बड़े मामले आ रहे हैं। इन मामलों को अवैध भूमि की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के समक्ष रखा जायेगा और इस तरह की अवैध जमीनों के मामले में अंकुश लगाया जाएगा। बरसात के समय सर्प दंश के सम्बन्ध में सभी अस्पतालों को एंटी वेनम रखने, शहर में अमृत योजना, सीवरेज, गैस पाइप लाइन द्वारा सड़क खुदान व सड़कों में ससमय भरान न होने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर व दूरभाष से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारित किया।

➲ क्षेत्र पंचायत सदस्य चोरगलिया ने अवगत कराया कि नंधौर नदी की बाढ़ से आमखेड़ा सागौन प्लाट के पास भीषण भू-कटाव किया है जिससे नंधौर नदी का जलप्रवाह कुटलिया ग्राम की तरफ होने से भू-कटाव हो गया है। उन्होंने बाढ़ को रोकने हेतु वायर क्रेट, सीमेंट के ब्लाक बनाने की मांग की जिस पर आयुक्त रावत ने मुख्य अभियंता सिंचाई को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

➲ जायडस वैलनेस इम्पलाइज यूनियन सितारगंज के श्रमिकों द्वारा अवगत कराया कि कम्पनी 18 जून 2022 से बंद हो गई है, श्रमिकों से प्रबंधक द्वारा कोई वार्ता नही की जा रही है और ना ही उन्हें धनराशि का भुगतान किया जा रहा है जिस पर आयुक्त श्री रावत ने लेबर कमिश्नर को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

➲ ग्राम कौन्ता, पटरानी, ककोड़, हरीशताल, ल्वाडडोबा, गौनियरो, डूंगरी, अघौड़ा, डालकनिया, अमजड़, सुवाकोट, पोखरी व मिडार के लोगों द्वारा बताया गया कि 10 ग्राम सभा में मोबाइल के नेटवर्क नहीं आने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिस पर आयुक्त ने महाप्रबंधक दूरसंचार को स्थलीय निरीक्षण कर मोबाइल के टावर लगवाने के निर्देश दिये।

➲ पंकज भट्ट निवासी ग्राम उम्मेदपुर, चोरगलिया ने अवगत कराया कि उनके घर से मुख्य मार्ग तक 100 मीटर सड़क का निमार्ण होना है, सड़क का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी आने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण करवाने की माँग रखी। जिस पर आयुक्त रावत ने मुख्य अभियंता लोनिवि को प्रस्ताव बनाकर जिला योजना मद से कार्य कराने के निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!