Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल में झीलों के पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने के लिए ‘महाशीर संरक्षण एवं संवर्धन अभियान’

➲ 10 हज़ार महाशीर अंगुलिकाय का नैनीझील में किया संचयन : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, नैनीताल। जनपद नैनीताल में झीलों के पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने के लिए तथा महाशीर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए डीसीएफआरई, भीमताल के सहयोग से आज नैनीझील में महाशीर की लगभग दस हज़ार अंगुलिकाए डाली गयी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भविष्य में नैनीताल जनपद के समस्त झीलों तथा नदियों में मत्स्य आखेट को बढ़ावा देने तथा महाशीर संरक्षण के इस अभियान को निरंतरता प्रदान की जायेगी।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि पहले भी झील में सिल्वर/कॉमन कार्प एवं महाशीर मछलियॉ झील में डाली गई। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने बताया कि कॉमन कार्प प्रजातियों की मछलियॉ पानी के अन्दर प्रजनन करती है जिससे झील को नुकसान हो सकता है वर्तमान में झील 67 प्रतिशत मछलियॉ है। इसे ध्यान में रखते वैज्ञनिकों की सलाह पर झील में कॉमन कार्प मछलियों को सीमित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं तथा आगे भी चरणबद्व रूप से अन्य झीलों में भी महाशीर मछलियों को डाला जायेगा।

शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशक भीमताल पीके पाण्डे ने बताया कि यह कार्यक्रम लद्दाख से अरूणाचल प्रदेश तक चलाया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य महाशीर मछलियों को बढ़ावा देने का हैं इसी उद्देश्य से आज नैनीताल झील में मछलियों के बीज को झील में डाला जा रहा है जो तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जायेगें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अशोक वर्मा, परियोजना अभियन्ता एलएम साह, शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान से डॉ० आरएस पतलिया, डॉ० अख्तर आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!