Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के किसानों की आमदनी में अब घुलेगी शहद की मिठास

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का पर की संगोष्ठी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी शनिवार को देहरादून के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चामासारी गाँव पहुँचे। जहाँ काबिना मंत्री गणेश मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा आयोजित नव चयनित मधुग्राम चामासारी न्याय पंचायत सरोना में मौन विकास पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मधुग्राम योजन के तहत मौनपालकों किसानों को 50 मौनबॉक्स भी वितरित किए। मंत्री गणेश जोशी ने चामासारी में कार्यक्रम में किसानों को मौनपालन, कृषि से संबधित अनेक जानकारियां प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने मौनपालन को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक शुरूवात की है। निश्चित ही केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित होने वाली यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य की धामी सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी करें जिस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मधु ग्राम योजना शुरू की थी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं शोभाग्यशाली हूँ, जिसकी शुरूवात चामासारी गाँव से हुई है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चामासारी गांव में 500 मौनबॉक्स बांटने का लक्ष्य रखा गया है, आज 50 बॉक्स किसानों को वितरित किए गए है जो यहाँ के किसानों की आय दुगनी करने में सार्थक सीधा होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना को पूरे प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आधिकारियों को मौन पालन के अलावा चमासारी के आसपास के गाँवों में सेब, किवी, अखरोट के प्लांटेशन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही इस पूरे क्षेत्र को फलपट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, अनुज कौशल, सीएचओ मीनाक्षी जोशी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!