Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्यायें

जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ तथा बच्चे ने पैन भेंट कर आभार व्यक्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सिंचाई, आपसी विवाद, शिक्षा, आरटीई के माध्यम से एडमिशन दिलाने, परिजनों द्वारा परेशान किए जाने, खनन, भूमि संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ तथा बच्चे ने पैन भेंट कर आभार व्यक्त किया। उक्त महिला गत सप्ताह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुँची थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर रेखीय विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को उसकी माँ को बच्चे से मिलवाया।

जनसुनवाई में हरिपुरकला रायवाला निवासी खुशबू शर्मा ने उनका बच्चा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी देहरादून को धन्यवाद दिया। खुशबू ने बताया कि उनके ससुराल वालों द्वारा फरवरी में उनको घर से निकाल दिया था। पुलिस द्वारा काउंन्सलिंग करायी गई तथा हर काउंसलिंग में बच्चे को वापस दिलाने का मांग की गई किन्तु उनके बच्चे को वापस नहीं दिया गया। किसी परिचित ने महिला को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में फरियाद ले जाने को कहा। इसके उपरान्त उन्होंने जनसुनवाई में जिलाधिकारी देहरादून को अपनी पीड़ा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने 28 मार्च को रेखीय विभाग को उनकी ओर से पुलिस को पत्र प्रेषित कर बच्चा वापस दिलाए जाने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर सम्बन्धित राज्य के रेखीय विभाग से समन्वय करते हुए उसी दिवस में खुशबू शर्मा को उसका बच्चा वापस मिला इसके लिए खुशबू ने जिलाधिकारी एवं राज्य सरकार सहित संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में संचालित हो रहे खनन पट्टे व स्टोन क्रैशर जिनकी समय सीमा पूर्ण हो चुकी है को तत्काल बंद करवाते हुए आज शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी प्रकार विकासनगर के जामुनखाता में भू-माफियांओं द्वारा रास्ता बंद किए जाने, शंकरपुर हुकुमतपुर में निजी भूमि से बिजली की लाइन डाले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। लाल तप्पड़ डोईवाला में प्राॅपटी डीलर द्वारा परेशान किए जाने संबंधी शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार बालावाला में मामचंद चैक पर प्राॅपटी डीलरों द्वारा रास्ता अवरोध किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम देहरादून जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित शिक्षा, समाज कल्याण, सिंचाई, विद्युत, जल संस्थान, एमडीडीए, पुलिस, पेयजल निगम आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *