Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए निर्देश : ‘कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए अवमुक्त कराई गई धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2023, गुरुवार, रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जो धनराशि विकास कार्यों हेतु उन्हें अवमुक्त कराई गई है उन कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों द्वारा 80 प्रतिशत से कम धनराशि व्यय की गई है वे सभी विभाग यथाशीघ्र कार्यों में तीव्रता लाते हुए धनराशि को व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि विकास कार्यों में यदि किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं उन योजनाओं के फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला योजना की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा जारी की गई धनराशि के संबंध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध न कराने एवं कार्य योजना तैयार न करने की दशा में समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दैवीय आपदा मद में जिन विभागों को धनराशि निर्गत की गई है वह उन योजनाओं के कार्य शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा पूर्ण किए गए कार्यों की फोटोग्राफ्स भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने अवगत कराया है कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं में अनुमोदित परिव्यय 45186.88 के सापेक्ष जिला स्तर से अवमुक्त की गई धनराशि 35396.40 के सापेक्ष 30242.57 लाख की धनराशि व्यय की गई है जिसका व्यय 85.84 प्रतिशत है। उन्होंने अवगत कराया कि जिला सेक्टर में अनुमोदित 4268.00 के सापेक्ष जिला स्तर से 4268.00 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसके सापेक्ष 2927.50 की धनराशि व्यय की गई है जो 68.59 प्रतिशत व्यय किया गया है। राज्य सेक्टर में अनुमोदित परिव्यय 13695.20 लाख के सापेक्ष जिला स्तर से 10207.97 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसमें 7353.04 धनराशि व्यय की गई है जिसका व्यय 72.03 प्रतिशत है। केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय 27223.68 लाख के सापेक्ष जिला स्तर से 20920.57 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसके सापेक्ष 19962.03 लाख की धनराशि व्यय की गई है जिसका व्यय प्रतिशत 95.42 है।

बैठक से मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक कमलेश कुमार पंत, अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० आशीष रावत सहित सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *