Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग में किया डेटोल हाईजीनिक कार्यक्रम का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2023, सोमवार, रुद्रप्रयाग। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित साफ-सफाई के लिए बच्चों को प्रेरित व जागरुक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग में डेटोल हाईजीनिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों में गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनका बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई भी बहुत आवश्यक है जिससे कि बच्चों को खाने से पूर्व अनिवार्य रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित एवं जागरुक करने के लिए प्लान इंडिया ग्रुप के तहत जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमें इसके माध्यम से बच्चों को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए जाने के लिए बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें अगस्त्यमुनि विकास खंड के 50 तथा विकास खंड जखोली के 50 विद्यालयों का चयन किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की अनुपस्थिति का मुख्य कारण हाईजीन ही होता है जिसको लेकर छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों में जागरुकता लाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने स्वस्थ शरीर के लिए साफ-सफाई का होना बेहद जरूरी है जिससे कि हाईजीन के प्रति जागरुक किया जा सके ताकि बच्चों के शरीर में किसी तरह कीटाणु के वजह से बीमार न पड़ें तथा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय का पठन-पाठन के साथ-साथ साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विद्यालय में उचित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने एवं कक्षाओं में विद्युत व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को डेटाॅल साबुन एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए।

प्लान इंडिया के योगेश ध्यानी नेे अवगत कराया कि कार्यक्रम के तहत जनपद के बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक करने के लिए जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमें बच्चों को उचित साफ-सफाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि हाथ धोने की सही प्रक्रिया विकसित हो सके जिससे कि बच्चे किसी भी तरह से बीमार न हों।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, प्रधानाध्यापक गोदाबंरी बिंदोला, डायट से इंदुकांता भंडारी, बीरेंद्र कठैत, पार्षद संतोष रावत सहित विद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!