Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने एलईडी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, पौड़ी गढ़वाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पौड़ी के तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉo विजय कुमार जोगदण्डे ने ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से एलईडी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारीे ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण व नशा मुक्ति रोकथाम के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहें है। कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जो देश के भविष्य नागरिकों की तमाम शक्तियों को नष्ट करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि जैसे मादक पदार्थ हमारे देश व प्रदेश में समाज को खोखला करते जा रहे हैं। कहा कि व्यक्ति चाहे तो व्यसनों को अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर छोड़ सकता है।

जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉo विजय कुमार जोगदण्डे ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वाधान में ’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से चलाये जा रहे एलईडी वाहन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। एलईडी वाहन सम्पूर्ण जनपद में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर लोगों को नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा तथा वाहन के माध्यम से तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए इस जहर को त्यागने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कार्याक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट से संबधिंत अधिकारी को निर्देशित किया कि रोपेे गये पौधों की ठीक से देख-रेख तथा पौधों के चारों ओर घेर-बाड़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र विश्व पर्यावरण के तहत अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन कर रहा है। जिसके तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश दिया गया। कहा ट्रस्ट द्वारा घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज व कल्जीखाल में मुण्डेश्वर खैरालिंग मेले में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से बताया गया की वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकासखण्डों व प्रमुख स्थानों पर अगामी 01 जुलाई तक पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि नशा मुक्ति से सम्बधित जन-जागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जाते रहेगें जिससे युवाओं में नशे के बढ़ते प्रभाव को कम कर उन्हें नशे की ओर बढ़ने से रोका जा सके।

इस अवसर पर नशा मुक्ति विशेषज्ञ बीके राजीव, बीके डी.पी. सिन्हा, बीके मेहर चन्द, बीके नीलम, बीके सुमन, बीके मनीषा, बीके कुसुम, बीके पवित्रा, बीके अनीता, बीके रतन सिंह, बीके पूरन सिंह, बीके एच.एस. कठैत सहित कलेक्ट्रेट परिसर से संबधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!