Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ जल शक्ति अभियान की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉo विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल शक्ति कार्यो की फोटोग्राफ उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि चिन्हित जल इकाईयों की सूची तैयार कर तथा उसके बाद जियो टैगिंग करें। उन्होंने कहा कि जनपद में 75 अमृत सरोवर निर्माण कार्य किया जाना है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जो कार्य हुए हैं उनकी फोटोग्राफ्स तथा वीडियो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि वीडियो बनाकर कार्यो का प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है उनका चिन्हीकरण कर तेजी से कार्य करें। कहा कि जनपद में 75 अमृत सरोवर में 65 की कार्ययोजना पूर्ण हो गयी है। जिसमें 40 सरोवरों में कार्य चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जून तक कार्य पूर्ण करें।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल शक्ति अभियान को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर लगाना सुनिश्चित करें। कहा कि तालाब बनने से बरसात के समय पानी एकत्रित होगा। जिससे स्थानीय लोगों कृषि कार्य करने के अलावा अन्य कार्यो में  काफी फायदा मिलेगा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्षा जल का संग्रह करने(कैच द रैन), पानी के विवेकतापूर्ण उपयोग करने तथा जल स़्त्रोता के  पूर्नोद्वार तथा वृक्षा रोपण के संबंध में शपथ दिलाने के निर्देश भी दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, पीडी स्वजल दीपक रावत, सिंचाई अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!