Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तपोवन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तपोवन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के संग बैठक की। इसमें उन्होंने आला अधिकारियों को शीघ्र ही यहां समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार शाम को तपोवन स्थित एक आश्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु सभी अधिकारी लगातार यहां मॉनिटरिंग करते रहें।

उन्होंने बताया क्षेत्र की समस्याओं का निदान ही सदैव उनका प्रमुख उद्देश्य रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने राजस्व विभाग अधिकारियों को यहां अवैध अतिक्रमण हटाने, पुलिस प्रशासन को लॉइनऑर्डर का सख्ती से पालन करवाने, सिंचाई विभाग को यहां बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की लगातार मानिटरिंग करने, विद्युत विभाग को यहां लो पावर की समस्या निपटाने, जल संस्थान के अधिकारियों को यहां पानी की समस्या के निराकरण और निकाय प्रशासन को यहां बेहतर सफाई व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना व शीघ्र आला अधिकारियों को यहां समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष मुनी की रेती ढाल वाला रोशन रतूड़ी, ईओ तनवीर मारवाह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता मंगल सिंह, जेई रुपेश भट्ट, मोहन सिंह बिष्ट, अमित भारद्वाज, सुरेश उनियाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!