Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने बस टर्मिनल कंपाउंड पहुँचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी डॉo आर. राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की उन को हो रही परेशानी भी पूछी। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से वहाँ रुकने का कारण पूछा। उनके द्वारा बताया गया कि जाने हेतु बस का इंतजाम नहीं हो पाया जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित यात्रियों को आज अपराहन 4:00 बजे तक रवाना करने के निर्देश उनके एजेंट को दिए। यात्री आज रवाना न होने की दशा में संबंधित एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आर राजेश कुमार ने मंगलवार को बस टर्मिनल कंपाउंड पहुँचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों व्यवस्था में कुछ व्यवधान आया था। वर्तमान में यात्रा व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी ने बस टर्मिनल कंपाउंड में रुके श्रद्धालुओं को स्वयंसेवी संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए पानी की बोतल और बिस्कुट वितरित किए। पंजीकरण कार्यालय जाकर उन्होंने आवश्यक जानकारी जुटाई। स्वयंसेवी संस्थाएं प्रतिदिन दो समय यहां श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन उपलब्ध करा रही है। एआरटीओ को निर्देशित किया गया है कि यहाँ विशेष रूप से वाहन की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहें। विभाग की ओर से वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दिनों अत्यधिक भीड़ आ जाने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थी। अब सब कुछ ठीक कर लिया गया है। यात्रियों को समय पर वाहन मिल रहे हैं। वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था हो गई है।

हरिद्वार में ओवर रेटिंग और व्यवस्था से बाहर वाहनों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों को चेक पोस्ट पर निरंतर जांच करने को कहा गया है। स्थानीय पुलिस को ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके बाद व्यवस्था में सुधार आया है।

सोमवार को 4750 यात्री यहाँ से रवाना किए गए। मंगलवार की दोपहर तक 3500 श्रद्धालु यात्रा पर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में व्यवस्था से बाहर संचालित हो रहे वाहन और ओवर रेटिंग पर प्रशासन गंभीर है।

जिलाधिकारी डॉo आर राजेश कुमार ने बताया कि चार धाम यात्रा में गंगा दशहरा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को लेकर अभी से तैयारी कर ली गई है। उत्तरकाशी बस दुर्घटना मामले में उन्होंने कहा कि शासन की ओर से जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

इस मौके पर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल, एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार पांडे, जोनल मजिस्ट्रेट व तहसीलदार मुकेश चंद रमोला, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, नोडल अधिकारी पर्यटन केएस नेगी, सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवाण, जलकल अभियंता अनिल नेगी, एसएसआइ डीपी काला आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!