Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लिया श्यामपुर कांगड़ी गाँव के पास तटबन्ध में हो रहे कटाव का जायजा

अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड, हरिद्वार को क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य तुरन्त प्रभाव से करने के दिये निर्देश

20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 अगस्त 2023, हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बृहस्पतिवार को जैसे ही जानकारी मिली कि रूक-रूककर हो रही वर्षा तथा गंगा का जल स्तर बढ़ने से श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास बने तटबन्ध में कटाव हो रहा है, तो उन्होंने पूरे क्षेत्र में लोगों को गंगा तट पर न जाने का एलाउन्स कराने, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम, फ्लड कम्पनी दल, आपदा प्रबन्धन टीम, राहत बचाब दल आदि सम्बन्धित को मौके पर पहुँचने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल स्वयं श्यामपुर कांगड़ी गाँव पहुँचे। उन्होंने पूरे गाँव का जायजा लेते हुये जहाँ-जहाँ पर कटाव हो रहा है, उसका मुआयना किया। वे ट्रैक्टर पर बैठकर उस स्थान पर पहुँचे जहाँ पर गंगा नदी से कटाव हो रहा था तथा जायजा लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, हरिद्वार को निर्देश दिये हैं कि गाम श्यामपुर कांगड़ी व उसके आस-पास के गाँवों की आबादी के लिए उत्पन्न खतरे व जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में ग्राम कांगड़ी अन्तर्गत स्थित सिद्ध स्त्रोत से आने वाली बरसाती व गंगा नदी के संगम से पूर्व गंगा नदी के किनारे क्षतिग्रस्त तटबन्ध की मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य को आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें, जिसके लिये 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है।

इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, वन विभाग से सुश्री संदीपा शर्मा, दीपेश घिल्डियाल, स्थानीय निवासी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!