Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनता दरबार लगा कर सुनी जन समस्यायें, अधिकांश समस्यायों का मौके पर ही किया समाधान

District Magistrate Dhiraj Singh Garbyal listened to the problems of the people by holding public courtआकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

जनता दरबार में अमरनाथ जोशी दमुवांढूँगा निवासी ने अवगत कराया कि दमुवाढूँगा पनचक्की चौराहे से जमरानी को जाने वाली रोड मे अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण स्थानीय व दुकानदारों व घरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि नाले के मुहाने को चौड़ा व गहरा व सफाई कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

क्षेत्र पंचायत रौशिला हेमा महतोलिया ने अवगत कराया कि काठगोदाम-हैडाखान मार्ग जो विगत माह से क्षतिग्रस्त होने के कारण रौशिला-अमृतपुर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वर्तमान में हो रहा है। वाहनों को आवागमन से मार्ग काफी खराब हो गया है। उन्होंने अमृतपुर-रौशिला मार्ग में सीसी निमार्ण कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरईएस को आंगणन बनाने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में किशोर चन्द्र काण्डपाल निवासी जून स्टेट भीमताल ने बताया कि राज्य आन्दोलन में उनकी सक्रिय भागेदारी रही है, उन्हें अभी तक राज्य आन्दोलनकारी घोषित नहीं किया है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये।

इसके साथ ही जनता दरबार में दिनेश कोरंगा निवासी कमलुवागांजा ने अवगत कराय कि दुर्गा सिटी सेन्टर मे पूर्व में बिग बाजार मॉल खुला था। बिग बाजार मॉल ने उनका मैम्बर कार्ड बनाया था तथा धनराशि जमा की थी। उन्होंने मेम्बर कार्ड की धनराशि वापस दिलाने की माँग की।

कांतीबल्लभ बेलवाल निवासी लालकुआँ ने ख श्रेणी की भूमि विनियमीतिकरण से सम्बन्धित समस्या को शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही जनता दरबार में अनेकों समस्यायें भूमि परिसीमन, सड़क, विद्युत, पेयजल आदि की आयी जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

जनता दरबार में वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक पंकज भटट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही सिंचाई, जलसंस्थान, लोनिवि के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!