Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डखेल-जगत

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राष्ट्रीय स्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

➲ मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर : रेखा आर्या

➲ बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी है जरूरी : रेखा आर्या

Sports Minister Rekha Arya inaugurated the national level martial arts competitioआकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, रुड़की। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या आज रुड़की स्थित कोर विश्वविद्यालय पहुँची जहाँ वह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 23वीं SQAY “मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता” के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होने के साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपने मार्शल आर्ट के हुनर को दिखाया जिसपर खेल मंत्री ने खिलाड़ियो की भूरी-भूरी प्रसंशा की। यह प्रतियोगिता आज से 3 फरवरी तक चलेगी जिसमे 20 राज्यों व एक केंद्रशासित राज्य के कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।।इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं।

Sports Minister Rekha Arya inaugurated the national level martial arts competitioखेल मंत्री ने कहा कि खेलों से बच्चे अनुशासित होते हैं, जिससे वो आगे चलकर समाज के लिए अच्छे नागरिक भी बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का आयोजन प्रदेश में होने से हर प्रदेश के बच्चों को देवभूमि उत्तराखंड का खान-पान, पहनावा और संस्कृति का पता चलता है और वह इससे जुड़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि स्वयं सुरक्षा भी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज इससे कहीं ना कहीं हमारे बच्चे आत्मरक्षा का गुर सीख रहे हैं, जो बेहद जरुरी भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्शल आर्ट की कई विधायें वैश्विक खेल स्पर्धाओं का हिस्सा हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्ट में ताइक्वांडो है। यह लड़ने की तकनीक, आत्मरक्षा, खेल, व्यायाम, ध्यान और दर्शन को जोड़ती है।

Sports Minister Rekha Arya inaugurated the national level martial arts competitioखेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में बराबर समय दें। बच्चों को आज के इस दौर में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की जानकारी बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से मार्शल आर्ट को सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की।

खेल मंत्री ने कहा कि आज उनकी सरकार खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनायें चला रही है जिसमें मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नयन योजना सहित कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। कहा की खेल विभाग द्वारा जल्द ही खिलाड़ियों के लिए 4% का क्षेतिज आरक्षण, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति राज्य और केंद्र सरकार गंभीर है खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। खेल मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में इसे खेल भूमि के नाम से जाना जाए ,उन्होंने कहा कि 2024 में राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जिसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। आने वाले समय में हमारे बच्चे देश के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन करें इस और सरकार और विभाग लगातार गंभीर है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति, चांसलर जे.सी. जैन जी, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीयांश जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती चारु जैन, निदेशक कोर यूनिवर्सिटी बी.एम. सिंह, SQAY प्रेजिडेंट प्रवीण सहित विश्वविद्यालय स्टाफ व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!