Breaking News :
>>हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) जौलीग्रांट बना आईसीएमआर का क्षेत्रीय केंद्र>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त>>सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा>>अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधायें देने पर जोर>>एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश>>श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधायें>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का>>पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर>>युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें : रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान>>एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद>>राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलायें>>रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख>>कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण>>कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छ: अपराधियों पर छ: माह की रोक
उत्तराखण्डहरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ली जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश : ‘कार्य में और तेजी लाई जाये तथा निरन्तरता बनाये रखें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 फ़रवरी 2023, बुधवार, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति-स्थापित ट्यूबवेल को विद्युत कनेक्शन दिया जाना, पाइप लाइन बिछाने के लिये की गयी रोड कटिंग के मामलों का निस्तारण, रिवाइज डीपीआर, रेट्रो फिटिंग, बजट के प्रकरण, जमीन से सम्बन्धित मामले आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से अब तक कितना कार्य सम्पन्न किया जा चुका है, के सम्बन्ध में पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य में निरन्तर तेजी से प्रगति हो रही है तथा हम लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर निरन्तर अग्रसर हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य में और तेजी लाई जाये तथा निरन्तरता बनाये रखें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जिस समय योजना तैयार हो रही थी, उस समय अगर कोई घर इस योजना से आच्छादित करने में छूट गये हों या नये घरों को इसमें जोड़ना है, तो उन्हें भी इसमें शामिल कर लें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामले शामिल कर लिये गये हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में थर्ड पार्टी एजेंसियों के अधिकारियों से भी जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उनके द्वारा लगाये गये मानव संसाधन आदि के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली तथा उन्हें निर्देश दिये कि वे फील्ड इंजीनियरों की संख्या को बढ़ाते हुये अपना एक आफिस हरिद्वार में स्थापित करना सुनिश्चित करें तथा जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रतिदिन की थर्ड पार्टी रिपोर्ट मुझे प्रस्तुत करें, जिसके लिये टीम लीडर जिम्मेदार होंगे तथा वे कार्यदायी संस्था से सामंजस्य बनाये रखें।

बैठक में विद्युत सम्बन्धी प्रकरणों पर चर्चा करते हुये विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन से सम्बन्धित कनेक्शन आदि दिये जाने के जो भी प्रकरण होते हैं, वे हमारी शीर्ष प्राथमिकता में होते हैं।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(अमृत योजना) सी.पी. गंगवार, लोक निर्माण, थर्ड पार्टी आडिट के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!